
बिजनौर। बिजनौर जिले के चांदपुर में महाराजा प्रजापति जयंती के अवसर पर रविवार को आभा फाउंडेशन की संस्थापिका आभा सिंह के नेतृत्व में भव्य सहयोग एवं सम्मान रैली का आयोजन किया गया।रैली का शुभारंभ चांदपुर में नूरपुर रोड स्थित सागर श्री बैंक्वेट हॉल से हुआ और समापन दत्तियाना रोड स्थित सौभाग्य गार्डन में किया गया। रैली में प्रजापति समाज के लोगों के साथ आभा फाउंडेशन के समर्थकों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। करीब 50 ट्रैक्टरों और बड़ी संख्या में बाइकों के साथ निकली रैली ने क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना दिया।कार्यक्रम के दौरान आभा सिंह ने प्रजापति समाज के लिए ₹1,51,000 की सहयोग राशि का चेक प्रदान किया। समाज के लोगों ने उनके द्वारा किए गए इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया।कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार में होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा मंत्री धर्मवीर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती की शुभकामनाएं देते हुए समाज की एकता, सहयोग और सामाजिक उत्थान के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।आभा सिंह ने सभी समाज बंधुओं और समर्थकों का आभार जताते हुए कहा कि समाज की एकता, सहयोग और आपसी भाईचारा ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है।
