• Wed. Sep 2nd, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

नारी उत्थान केन्द्र, मुरादाबाद पुलिस के अथक प्रयासों से 2 दंपती के आपसी मतभेदों का कराया निस्तारण

ByMoradabadprahari

Sep 1, 2026

➡ परिवार परामर्श केन्द्र/नारी उत्थान केंद्र मुरादाबाद के अथक प्रयासों से पति-पत्नी के 02 विवादित जोड़े आपसी कलह भुलाकर साथ रहने को हुए सहमत ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,मुरादाबाद के कुशल निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी मुख्यालय के पर्यवेक्षण में तथा अनुभवी परामर्श दाता श्री एम0पी0 सिंह यादव के माध्यम से परिवार परामर्श केन्द्र / नारी उत्थान केन्द्र, पुलिस लाईन मुरादाबाद में दिनांक 01-09-2026 को पति-पत्नी सम्बन्धित पारिवारिक विवादों की काउन्सलिंग के दौरान 02 प्रार्थना पत्र में दोनो पक्षों की सहमति से सुलह समझौता कराया गया । प्रार्थना पत्र में दोनों पक्षों की पारिवारिक समस्याओं को सुनते हुए आपसी सहमति से समझौता कराया गया । दोनों पक्षों द्वारा आपस में एक-दूसरे को विश्वास दिलाया गया कि हम दोनों नवजीवन की नई शुरूआत करते हुए हसी-खुशी अपना जीवन यापन करेगें । परिवार परामर्श द्वारा जोडों को नवजीवन की शुरूआत की शुभकामनायें देते हुए समझाया गया कि पुरानी बातों को लेकर विवाद नही करेंगे और आपस में प्यार से रहेगें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *