• Wed. Sep 2nd, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

नवागत तहसीलदार कांठ ने बार और बेंच में सामंजस्य स्थापित करने पर जोर दिया।

ByMoradabadprahari

Sep 1, 2026

कांठ। कांठ तहसील सभागार में आयोजित की गई बैठक में नवागत तहसीलदार कांठ कपिल कुमार आजाद ने तहसील बार एसोसिएशन ऑफ कांठ के पदाधिकारियों सहित सभी अधिवक्ताओं से आज एक परिचयात्मक बैठक की। जिसमें बार और बेंच के बीच सामंजस्य पर जोर दिया गया।बैठक में तहसीलदार कांठ कपिल कुमार आजाद ने कहा कि बार और बेंच के अच्छे तालमेल से ही पीड़ित व्यक्ति को न्याय मिल सकता है। उन्होंने अधिवक्ताओं से साथ मिलकर कार्य करने का भरोसा जताया।

कांठ तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चरन सिंह ढाका ने भी बैठक में अपने विचार रखे और अधिवक्ताओं की ओर से पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया। बैठक में नायब तहसीलदार छजलैट साक्षी यादव,नायब तहसीलदार कांठ सिद्धार्थ सक्सेना,कांठ तहसील बार के महासचिव शहजाद रफी खान,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शीशराम सिंह,कनिष्ठ उपाध्यक्ष जीनत परवीन,कोषाध्यक्ष मोहम्मद नौशाद अंसारी,प्रेम सिंह चौहान,पूर्व अध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा,पूर्व महासचिव दीपक विश्नोई,पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरपाल सिंह चौहान, पूर्व कोषाध्यक्ष भूप्रकाश सिंह चौहान,मोहम्मद अय्यूब,सीपी सिंह विश्नोई,दीप सिंह,सुगम पंवार,महावीर सिंह,डॉ. विनीत नैन,दीपक यादव, सचिन राजपूत,शमशाद हुसैन, नन्हें खां,नाजिम सैफी,सुनील कुमार,अजय सिंह,शैलेंद्र कुमार,चरन सिंह देशवाल, योगेन्द्र सिंह, करतार सिंह, कपिल यादव,मोहम्मद इकबाल आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *