
कांठ।कांठ तहसील क्षेत्र की नगर पंचायत उमरी कला के नज़ीर मार्केट निवासी डॉक्टर उस्मान अहमद के पुत्र और कांठ तहसील के वरिष्ठ एडवोकेट,पूर्व अध्यक्ष तहसील बार संघ कांठ, मोहम्मद अय्यूब के भतीजे मोहम्मद शाहजेब ने क्रिकेट के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मोहम्मद शाहजेब का चयन उत्तर प्रदेश क्रिकेट टीम अंडर-14 में हुआ है। मोहम्मद शाहजेब मीडियम पेसर बॉलर हैं।जानकारी के अनुसार मोहम्मद शाहजेब ने इससे पहले अलीगढ़ में जिला स्तरीय क्रिकेट मैचों में शानदार प्रदर्शन किया।
इसके बाद अलीगढ़ जूनियर प्रीमियर लीग और अलीगढ़ प्रीमियर लीग में अपने बेहतरीन खेल से चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। अपनी मेहनत और लगन के दम पर उन्होंने यूपी अंडर-14 टीम में जगह बनाई है।मोहम्मद शाहजेब वर्तमान में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में कक्षा 9 के छात्र हैं। वह हाजी छुन्नू खां दरोगा जी के पोते हैं।शाहजेब के चयन की खबर मिलते ही नगर पंचायत उमरी कला क्षेत्र में परिवार और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। परिवार के लोगों और क्षेत्र के लोगों ने उनकी इस सफलता पर उन्हें बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
