
धामपुर (बिजनौर)। बिजनौर जिले की कोतवाली धामपुर पुलिस ने मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी सौरभ उर्फ जंगली को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त ईंट भी बरामद करने का दावा किया है। कोतवाली धामपुर पुलिस के मुताबिक, 29 अगस्त 2026 को एक महिला ने कोतवाली धामपुर में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि सौरभ उर्फ जंगली ने उसके भाई कुलदीप के साथ गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों और ईंट-पत्थरों से मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी।तहरीर के आधार पर कोतवाली धामपुर में मु0अ0सं0 345/2026 दर्ज करते हुए BNS की धारा 109(1), 115(2), 352 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। धामपुर पुलिस के अनुसार, 30 अगस्त 2026 को कोतवाली धामपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सौरभ उर्फ जंगली को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से घटना में इस्तेमाल की गई एक ईंट बरामद की गई।पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ कोतवाली धामपुर और थाना नहटौर में चोरी,आर्म्स एक्ट और मारपीट समेत करीब 9 मुकदमे पहले से दर्ज हैं।गिरफ्तार करने वाली टीम में उप-निरीक्षक राजकुमार नायक और हेड कांस्टेबल झम्मन शामिल रहे।धामपुर पुलिस की कार्रवाई के बाद अब आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
