• Tue. Sep 1st, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

नहटौर शहर में शिव मंदिर के पास हुई फायरिंग से मचा हड़कंप। जान बचाने को भागे लोग।

ByMoradabadprahari

Aug 31, 2026

बिजनौर। बिजनौर जिले के नहटौर में मोहल्ला नौधा में रविवार शाम गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया। शिव मंदिर के पास कार सवार युवकों के बीच दो राउंड फायरिंग हुई, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।पुलिस को सूचना मिलते ही टीम घटनास्थल पर पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह घटना रविवार शाम करीब 6 बजे हुई। मोहल्ला नौधा स्थित शिव मंदिर के पास एक संदिग्ध कार आकर रुकी, जिसमें सवार युवक ने गोली चलाई।जवाब में दूसरी तरफ से युवक ने भी एक राउंड फायर किया। बताया गया है कि इस विवाद में एक कार सवार और तीन बाइक सवार शामिल थे, जिनके बीच यह गोलीबारी हुई। गोलीबारी के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।कुछ ही देर में पहली कार का सवार धामपुर की ओर तेजी से फरार हो गया, जिसके पीछे दो अन्य कारें भी निकलीं। घटना में शामिल तीन बाइक सवार भी मौके से भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही कस्बा इंचार्ज अशोक मलिक पुलिस बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।पुलिस आरोपियों की पहचान करने और घटना की तह तक पहुंचने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।कस्बा इंचार्ज अशोक मलिक ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। फुटेज के आधार पर कारों और उनमें सवार युवकों की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है, और जल्द ही आरोपियों को हिरासत में ले लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *