
कांठ। कांठ थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेशपाल सिंह के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के लाडलाबाद स्थित प्रसिद्ध प्रकटेश्वर शिव मंदिर में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित किए गए भंडारे में मुख्य अतिथि के रूप में एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह उपस्थित रहे। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में सीओ कांठ सुनीता दहिया भी मौजूद रहीं।इस दौरान मंदिर परिसर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई और उसके बाद प्रसाद वितरण शुरू हुआ।
भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं,गणमान्य लोग,स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस कर्मियों और पत्रकारों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने प्रकटेश्वर शिव मंदिर में मत्था टेका और क्षेत्र में सुख-शांति की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन पुलिस और जनता के बीच भाईचारे और विश्वास को और मजबूत करते हैं।
कांठ थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेशपाल सिंह ने आए हुए सभी अतिथियों,पत्रकार बंधुओं और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने अपने हाथों से पत्रकारों को स्वयं भोजन परोसा। कार्यक्रम में आए हुए सभी गणमान्य लोगों ने कांठ थाना पुलिस के द्वारा किए गए कार्यक्रम की काफी सराहना की।
इस अवसर पर लडलाबाद प्रकटेश्वर शिव मंदिर के मुख्य पुजारी स्वामी गंगादास जी,स्वामी चरन गिरी जी,कल्याण सिंह भंडारी, भाजपा के वरिष्ठ नेता मुकेश माहेश्वरी,कुंवर सुरेन्द्र सिंह, प्रकटेश्वर शिव मंदिर के अध्यक्ष महावीर सिंह,सोमवीर सिंह,मुनीश चौहान,धर्मेद्र चौहान,संजय चौहान, वीर सिंह ठेकेदार,पारुल चौहान,डॉ अशोक चौहान,मधु चौहान, ओमकार सिंह विश्नोई,अशोक विश्नोई,सचिन चौहान,कांठ कस्बा इंचार्ज राहुल राघव, एसआई संजीव कुमार, एसआई मोहन सिंह,एसआई मोनू शर्मा,एसआई फुज्जन खान,एसआई कुलदीप कुमार, एसआई प्रबोध कुमार सिंह, एसआई गौरव चौहान एवं कांठ थाने का समस्त स्टाफ सपरिवार उपस्थित रहे।
