• Wed. Sep 2nd, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

स्वतंत्रता दिवस 2026 की सराहनीय सेवाओं के लिए निरीक्षक विपिन कुमार को मिला DGP प्रशंसा चिन्ह, एसपी बिजनौर ने दी बधाई

ByMoradabadprahari

Sep 1, 2026

बिजनौर। स्वतंत्रता दिवस 2026 के पावन अवसर पर पुलिस सेवा में सराहनीय और उत्कृष्ट योगदान के लिए जनपद बिजनौर के निरीक्षक विपिन कुमार को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश श्री राजीव कृष्णा द्वारा उन्हें *पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह प्रदान किया गया है। यह सम्मान उन्हें पुलिस विभाग में उनकी कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और अपराध नियंत्रण में उल्लेखनीय भूमिका के लिए दिया गया है।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक, जनपद बिजनौर श्री कृष्ण कुमार विश्नोई द्वारा निरीक्षक विपिन कुमार को सम्मानित किया गया। एसपी बिजनौर कृष्ण कुमार विश्नोई ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर एसपी बिजनौर कृष्ण कुमार विश्नोई ने कहा कि निरीक्षक विपिन कुमार ने अपने कार्यकाल में कानून-व्यवस्था को बनाए रखने और जनता के हित में सराहनीय कार्य किया है।

उनका यह सम्मान पूरे बिजनौर पुलिस के लिए गर्व की बात है।इस अवसर पर बिजनौर जिले के पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे और सभी ने निरीक्षक विपिन कुमार को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *