• Tue. Sep 1st, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी साकिब गिरफ्तार, स्योहारा पुलिस की कार्रवाई।

ByMoradabadprahari

Aug 31, 2026

(बिजनौर)। बिजनौर जिले के स्योहारा में नाबालिग को बहला फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के मामले में स्योहारा थाना पुलिस ने वांछित आरोपी साकिब पुत्र नाजिम को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।स्योहारा पुलिस के मुताबिक 23 अगस्त 2026 को पीड़िता की मां ने थाना स्योहारा में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि साकिब उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

तहरीर के आधार पर थाना स्योहारा में मुकदमा अपराध संख्या 324/2026 के तहत धारा 137(2), 65(2) BNS एवं 5M/6 POCSO Act में मामला दर्ज किया गया।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 अगस्त 2026 को आरोपी साकिब को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी ग्राम चकमहदूद सानी, थाना स्योहारा का निवासी और पेशे से ड्राइवर है।

मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में म0उ0नि0 काजल तेवतिया,कांस्टेबल पंकज और कांस्टेबल अंकुश सरोहा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *