• Tue. Sep 1st, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

गन्ना भुगतान आंदोलन के शहीद किसान स्वर्गीय घसीटा सिंह की 13वीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद नगीना यशवीर सिंह धोबी ने दी श्रद्धांजलि।

ByMoradabadprahari

Aug 31, 2026

बिजनौर। बिजनौर जिले के नहटौर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बिलाई शुगर मिल पर गन्ना भुगतान को लेकर धरने में शहीद हुए किसान स्व. श्री घसीटा सिंह जी की 13वीं पुण्यतिथि पर आज उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।इस अवसर पर नगीना के पूर्व सपा सांसद यशवीर सिंह धोबी ने शहीद किसान स्व. घसीटा सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।पूर्व सांसद यशवीर सिंह ने कहा कि अन्नदाता के हक और न्याय की इस लड़ाई में उनका बलिदान हमें सदैव किसानों के अधिकारों के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने कहा कि किसानों की हर वाजिब मांग के साथ वे मजबूती से खड़े हैं।उन्होंने कहा कि स्व. घसीटा सिंह ने किसानों के गन्ना भुगतान के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी, उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।इस दौरान कई किसान नेता और ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *