• Tue. Sep 1st, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

मंडलायुक्त ने कमिश्नरी परिसर के विभिन्न पटलों का किया निरीक्षण।* *पटल के कार्यों की प्रगति और पत्रावलियों के रखरखाव की ली जानकारी,

ByMoradabadprahari

Aug 30, 2026

मुरादाबाद, मंडलायुक्त श्रीमती संगीता सिंह ने शनिवार को कमिश्नरी परिसर स्थित विभिन्न पटलों का निरीक्षण कर कार्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रत्येक पटल पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों से उनके दायित्वों और कार्यों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त की।मंडलायुक्त ने पत्रावलियों के रखरखाव की स्थिति की भी जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि सभी पत्रावलियों का रखरखाव सुव्यवस्थित तरीके से किया जाए, ताकि आवश्यकतानुसार अभिलेखों को आसानी से उपलब्ध कराया जा सके।

उन्होंने कार्यालय के कार्यों में समयबद्धता, पारदर्शिता एवं सुव्यवस्थित अभिलेख प्रबंधन पर विशेष जोर दिया।उन्होंने निर्देशित किया कि प्रत्येक पटल पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों की नेम प्लेट अनिवार्य रूप से प्रदर्शित होनी चाहिए, जिससे कार्यालय में आने वाले लोगों को संबंधित पटल एवं कर्मचारी की सहजता से जानकारी मिल सके।

मंडलायुक्त ने कमिश्नरी परिसर एवं कार्यालय के सभी पटलों पर साफ-सफाई एवं बेहतर कार्य वातावरण बनाए रखने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यालय व्यवस्थाओं में अनुशासन, स्वच्छता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा शासकीय कार्यों का प्रभावी एवं त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए

।निरीक्षण के दौरान श्री शशि भूषण अपर आयुक्त प्रथम, श्री नवीन कुमार श्रीवास्तव अपर आयुक्त द्वितीय, श्री संजय कुमार शर्मा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *