
कांठ। सावन के पवित्र महीने में शिवभक्तों की सेवा के लिए हर वर्ग आगे आ रहा है। इसी क्रम में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के नेता के द्वारा कांवड़ मार्ग पर कांवरियों की सेवा हेतु विशाल भंडारा शिविर का आयोजन किया गया।मुरादाबाद-हरिद्वार कांवड़ मार्ग पर कांठ तहसील क्षेत्र के ग्राम कुचवली में भारतीय
किसान यूनियन टिकैत गुट के प्रदेश उपाधयक्ष पश्चिमी यूपी चौधरी ऋषिपाल सिंह के आवास पर आयोजित किए जा रहे इस भंडारा शिविर में हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवरियों के लिए शुद्ध भोजन, ठंडा जल, चाय और नाश्ते की निःशुल्क व्यवस्था की गई। इस अवसर पर भाकियू नेता चौधरी ऋषिपाल सिंह ने कहा कि किसान और जवान दोनों ही देश की रीढ़ हैं और कांवरिया शिव का रूप होते हैं।अन्नदाता किसानों द्वारा कांवरियों की सेवा करना सौभाग्य की बात है।
संगठन का उद्देश्य है कि किसी भी कांवरिये को भूखा न रहना पड़े और उसकी यात्रा मंगलमय हो। भंडारे के दौरान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने खुद अपने हाथों से कांवरियों को भोजन परोसा। कांवरियों ने भी किसान नेताओं के इस सेवा कार्य की सराहना की। देर रात तक भंडारा शिविर में शिवभक्तों का आना-जाना लगा रहा।
इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के प्रदेश उपाध्यक्ष पश्चिमी यूपी चौधरी ऋषिपाल सिंह,अजय कुमार,रंजीत सिंह,देवेन्द्र सिंह,पारुल चौहान,प्रदीप कुमार,विवेक कुमार,जयप्रकाश, रामपाल सिंह, जबर सिंह भगत जी, भूदेव सिंह, राहुल शर्मा, करतार सिंह, पुष्पेन्द्र सिंह, धर्म सोम गांधी, प्रवेंद्र सिंह, ओमराज सिंह आदि उपस्थित रहे।
