• Tue. Aug 18th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

धामपुर के राम मंदिर में लगी भीषण आग,लपटें देख दौड़े लोग,फायर ब्रिगेड की देरी पर भड़के लोग,

ByMoradabadprahari

Aug 18, 2026

धामपुर। बिजनौर जिले के धामपुर में मोहल्ला साहूवान स्थित श्रीराम मंदिर में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया।आग की ऊंची ऊंची लपटें देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के धामपुर कस्बे से एक बड़ी खबर सामने आई।

यहां सोमवार रात आठ बजे धामपुर के मौहल्ला साहुवान स्थित ऐतिहासिक श्रीराम मंदिर आश्रम में अचानक भीषण आग लग गई।आग लगने की इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर भारी अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।

गनीमत यह रही कि हादसे के समय मंदिर में मौजूद सभी श्रद्धालु पूरी तरह सुरक्षित रहे। हालांकि मंदिर संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,सोमवार रात करीब आठ बजे मंदिर परिसर से अचानक आग की ऊंची-ऊंची लपटें और धुएं का गुबार उठता दिखाई दिया।

मंदिर से आग की लपटें उठती देख स्थानीय लोग और राहगीर तुरंत मौके पर दौड़े।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड को तुरंत मामले की सूचना दी गई।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि सूचना देने के करीब एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड की इस देरी को लेकर वहां मौजूद भीड़ और स्थानीय निवासियों में काफी नाराजगी व आक्रोश देखने को मिला। इसके बाद फायर कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत करते हुए बामुश्किल आग पर पूरी तरह काबू पाया। मामले की जानकारी देते हुए

सीओ धामपुर अंजनी कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट सामने आया है।राम मंदिर की दूसरी मंजिल पर लगे एयर कंडीशनर में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से अचानक आग भड़क गई थी। देखते ही देखते यह आग छत पर रखी सूखी लकड़ियों तक पहुंच गई, जिसने विकराल रूप धारण कर लिया। राहत की बात यह रही कि जिस समय यह हादसा हुआ,

उस समय मंदिर में पूजा-पाठ करने आए सभी श्रद्धालु और भक्तजन पूरी तरह सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए। इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर नुकसान का आकलन करने में जुटी है, लेकिन शुरुआती तौर पर मंदिर भवन को भारी नुकसान होने की बात कही जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *