• Sun. Aug 16th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

बिजनौर जिले के धामपुर क्षेत्र के अल्हेपुर में गूंजा तिरंगा,उमड़ा जनसैलाब, ब्लॉक प्रमुख हेमलता चौहान ने दिलाया अखंड भारत का संकल्प,

ByMoradabadprahari

Aug 15, 2026

बिजनौर। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर अल्हेपुर ब्लॉक में देशभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। ब्लॉक क्षेत्र अल्हेपुर में आयोजित भव्य तिरंगा एवं सद्भावना यात्रा में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उमड़े।

हाथों में तिरंगा और जुबां पर भारत माता के जयकारों के साथ निकली यात्रा ने पूरे माहौल को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया। भव्य तिरंगा यात्रा में ब्लॉक प्रमुख क्षमा हेमलता चौहान,बीडीओ,ब्लॉक स्टाफ, ग्राम प्रधान,बीडीसी सदस्य, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में कोऑपरेटिव बैंक लखनऊ के डायरेक्टर प्रियंकर सिंह राणा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। करीब डेढ़ से दो किलोमीटर लंबी यात्रा में महिलाओं,युवाओं,बच्चों और बुजुर्गों की भारी भागीदारी रही। खासतौर पर मातृशक्ति की मौजूदगी और उत्साह ने कार्यक्रम को और खास बना दिया।

खराब मौसम के बावजूद लोगों का जोश कम नहीं हुआ। इस दौरान अल्हेपुर ब्लॉक प्रमुख हेमलता चौहान ने कहा कि तिरंगा यात्रा महज एक कार्यक्रम नहीं,बल्कि देश और वीर शहीदों के प्रति सम्मान और श्रद्धा व्यक्त करने का माध्यम है।

उन्होंने कहा कि हमारे स्वतंत्रता सेनानियों और पूर्वजों ने जिस अखंड भारत का सपना देखा था, उसे मजबूत बनाए रखना और देश को विकास की दिशा में आगे बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है।कार्यक्रम में “अनेकता में एकता” का संदेश भी दिया गया।

वक्ताओं ने कहा कि भारत की शक्ति उसकी विविधता में है और राष्ट्रीय पर्व समाज के हर वर्ग को एकजुट कर देशभक्ति की भावना को मजबूत करते हैं।समापन के दौरान ब्लॉक प्रमुख हेमलता चौहान ने क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए “जय हिंद, जय भारत” का उद्घोष किया। इसके बाद पूरा परिसर भारत माता के जयकारों और तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *