
मुरादाबाद , मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती विनीता श्रीवास्तव के निर्देशानुसार वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव के निर्देशन में आज दिनांक
16.08.2026 को मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर वाणिज्य निरीक्षक मुरादाबाद (द्वितीय ) जितेंद्र सिंह, मुख्य टिकट निरीक्षक भावेश शर्मा के नेतृत्व में 07 टिकट चैकिंग स्टॉफ एवं एक रेलवे सुरक्षा बल स्टॉफ के सहयोग से अनधिकृत यात्रा एवं बिना टिकट यात्रा पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया।
इस विशेष जांच अभियान के दौरान कुल 186 मामलों में कुल ₹1,40,390 रुपये (एक लाख चालीस हजार तीन सौ नब्बे रुपए मात्र ) का राजस्व प्राप्त हुआ। जिसमें बिना टिकट यात्रा के 45 मामलों द्वारा ₹32,370 तथा अनियमित यात्रा के 137 मामलों द्वारा ₹1,05,320 का राजस्व प्राप्त हुआ। धूम्रपान के 01 केस द्वारा ₹2,000 तथा गंदगी फैलाने के अंतर्गत 03 मामलों में ₹ 700 का जुर्माना वसूल किया गया।
अभियान के दौरान मुरादाबाद स्टेशन पर कुल 07 ट्रेनों की जांच की गई। यात्रियों से अपील है कि वे सदैव उचित टिकट/प्राधिकृत यात्रा प्रपत्र के साथ ही यात्रा करें तथा रेलवे के नियमों का पालन करें।
