• Sat. Aug 15th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

आंञनेय कुमार सिंह की यूपी में प्रतिनियुक्ति समाप्त: कमिश्नरी प्रभार सौंपकर छुट्टी पर गए IAS अधिकारी

ByMoradabadprahari

Aug 15, 2026
यदि केंद्र सरकार से 8वें एक्सटेंशन को हरी झंडी मिलती है तो वे मुरादाबाद कमिश्नर के रूप में अपनी सेवाएं जारी रखेंगे

मुरादाबाद। समाजवादी पार्टी शासनकाल में उत्तर प्रदेश में प्रतिनियुक्ति पर आए वर्ष 2005 बैच (सिक्किम कैडर) के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आंजनेय कुमार सिंह की यूपी में प्रतिनियुक्ति (Deputation) अवधि 14 अगस्त को समाप्त हो गई।

केंद्र सरकार से सेवा विस्तार (Extension) का नया आदेश जारी न होने के कारण वे मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर का प्रभार जिलाधिकारी को सौंपकर अवकाश पर चले गए हैं।आंजनेय कुमार सिंह वर्ष 2015 से उत्तर प्रदेश में लगातार तैनात हैं।

तत्कालीन अखिलेश यादव सरकार के दौरान उन्हें सबसे पहले बुलंदशहर के जिलाधिकारी (DM) के रूप में पहला प्रभार मिला था। इसके बाद वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान उन्हें रामपुर का जिलाधिकारी बनाया गया, जहां आजम खान के खिलाफ की गई कड़ी प्रशासनिक कार्रवाइयों और दर्ज मुकदमों के चलते वे काफी चर्चा में रहे थे।

वर्ष 2021 में उन्हें पदोन्नत कर मुरादाबाद मंडल का कमिश्नर नियुक्त किया गया था।केंद्र सरकार द्वारा इससे पहले उन्हें कुल 7 बार सेवा विस्तार दिया जा चुका है। कार्मिक विभाग ने मुख्यमंत्री स्तर से उनके 8वें सेवा विस्तार का प्रस्ताव केंद्र सरकार/कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) को भेजा हुआ है।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, अगस्त 2025 में भी इसी तरह एक्सटेंशन का आदेश आने में हुई देरी के कारण वे अस्थायी रूप से छुट्टी पर गए थे और बाद में केंद्र से मंजूरी मिलने पर पुन: पदभार संभाल लिया था। वर्तमान में मुरादाबाद कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार जिलाधिकारी (DM) डॉ. राजेंद्र पेंसिया को सौंपा गया है।

यदि केंद्र सरकार से 8वें एक्सटेंशन को हरी झंडी मिलती है तो वे मुरादाबाद कमिश्नर के रूप में अपनी सेवाएं जारी रखेंगे, अन्यथा उन्हें अपने मूल कैडर (सिक्किम) में वापसी करनी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *