• Sat. Aug 8th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

चौधरी अरुण प्रताप सिंह बने क्षेत्रीय बार संघ धामपुर के अध्यक्ष।

ByMoradabadprahari

Aug 8, 2026

धामपुर,क्षेत्रीय बार एसोसिएशन धामपुर की एक बैठक रविवार को वरिष्ठ अधिवक्ता गजेंद्रवीर सिंह एडवोकेट के आवास पर आयोजित की गई थी। बैठक में संरक्षक रमेश सैनी, गजेंद्रवीर सिंह और प्रमोद कौशिक की उपस्थिति में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। बैठक में सर्वसम्मति से चौधरी अरुण प्रताप सिंह को क्षेत्रीय बार एसोसिएशन धामपुर का मनोनीत अध्यक्ष चुना गया। सभी सदस्यों के सुझावों के आधार पर आवश्यक संशोधन के बाद सर्व सम्मति से अथवा पूर्ण बहुमत से इसे अंतिम रूप दिया जाएगा बैठक में ये आरोप लगाया गया है कि पिछले दो वर्षों से भी अधिक समय से रजनीश कुमार आर्य और सुनील कुमार शर्मा द्वारा संगठन का संचालन मनमाने ढंग से किया जा रहा था। जिसको देखते हुए क्षेत्रीय बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में श्री अरुण प्रताप सिंह की नियुक्ति किए जाने का निर्णय लिया गया। नई कार्यकारिणी का गठन नए अध्यक्ष श्री चौधरी अरुण प्रताप सिंह द्वारा संरक्षक और सभी सदस्यों की सहमति से किया जाएगा। इसके अलावा यह निर्णय लिया गया कि पूर्व बार कार्यकारिणी एक सप्ताह के भीतर धामपुर बार एसोसिएशन आय और व्यय का समस्त विवरण बार की नई कार्यकारिणी एवं संरक्षक मंडल के समक्ष प्रस्तुत करेगी। साथ ही आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उसकी समस्त जिम्मेदारियों को नई कार्यकारिणी निभाएगी। इस अवसर पर आयोजित बैठक में बड़ी संख्या में अधिवक्ता और संगठन के सदस्य वकील उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *