| साहित्य ही समाज को सही दिशा दे सकता है: एडीएम सिटी |

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश साहित्य सभा (मुरादाबाद इकाई) द्वारा रविवार को नवीन नगर स्थित मानसरोवर कन्या इंटर कॉलेज में संस्था का स्थापना दिवस एवं नवगठित इकाई का परिचय/सम्मान समारोह अत्यंत गरिमामय माहौल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. महेश दिवाकर ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में अपर जिलाधिकारी (नगर) अंकुर श्रीवास्तव मौजूद रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञान की देवी माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ। इस दौरान स्थानीय कवियों व साहित्यकारों ने अपनी रचनाओं का सुंदर काव्य पाठ किया।
मुख्यातिथि एडीएम सिटी अंकुर श्रीवास्तव ने नवगठित इकाई को शुभकामनाएं देते हुए कहा, “साहित्य समाज का दर्पण होता है। जितना उत्कृष्ट साहित्य रचा जाएगा, राष्ट्र की संस्कृति भी उतनी ही समृद्ध होगी।” उन्होंने साहित्य सभा द्वारा स्मृति चिन्ह के रूप में पुस्तकें भेंट करने की परंपरा की भी सराहना की।
विशिष्ट अतिथियों के विचार
आनंद मोहन गुप्ता (अध्यक्ष, दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी): “यह इकाई मुरादाबाद के साहित्यिक परिदृश्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी और उभरते नवांकुरों को एक मजबूत मंच प्रदान करेगी।
“सरदार गुरविंदर सिंह (वरिष्ठ समाजसेवी): “मुरादाबाद की साहित्यिक संस्कृति को नई ऊर्जा देने की जिम्मेदारी अब इस नवगठित टीम के कंधों पर है।
“कपिल गुप्ता (महासचिव, बार एसोसिएशन): “मुझे पूर्ण विश्वास है कि यह इकाई मुरादाबाद के साहित्य उत्थान में मील का पत्थर साबित होगी।
“सुरेंद्र प्रकाश गुप्ता ‘जुगनू जादूगर’ (प्रबंधक, मानसरोवर कन्या इंटर कॉलेज): “ऐसे साहित्यिक आयोजनों से समाज को नया दृष्टिकोण मिलता है। हमारा संस्थान ऐसे सकारात्मक कार्यों के लिए सदैव तत्पर रहेगा।
“पूजा राणा (केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य): “उत्तर प्रदेश साहित्य सभा ने महज चार वर्षों में पूरे प्रदेश में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। मुरादाबाद इकाई भी नए आयाम स्थापित करेगी।
“अध्यक्षीय संबोधन अध्यक्षता कर रहे डॉ. महेश दिवाकर ने कहा कि आज के दौर में देश और समाज के समक्ष जो विषम परिस्थितियाँ हैं, उनसे बाहर निकालने का एकमात्र मार्ग साहित्य है। नई पीढ़ी को अपनी भाषा और साहित्य से जोड़ना ही इस संस्था का मूल उद्देश्य होना चाहिए।आभार एवं संचालनकार्यक्रम का कुशल संचालन जिला संयोजक आवरण अग्रवाल ‘श्रेष्ठ’ ने किया तथा अंत में संगठन सचिव अशोक बाबा ने सभी अतिथियों, साहित्यकारों एवं आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
गरिमामयी उपस्थिति
आयोजन में शहर की कई गणमान्य साहित्यिक व सामाजिक हस्तियां उपस्थित रहीं, जिनमें विवेक निर्मल, ईशांत कुमार शर्मा ‘ईशू’, प्रीति सक्सेना, कमल शर्मा, अजय तोमर, गीतांजलि दक्ष, श्वेता दुहन देशवाल, रवि चतुर्वेदी, मो. तंजीम शास्त्री, राजीव यादव, आदि उपस्थित रहे।
