• Mon. Aug 3rd, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

भोलेनाथ के भक्तों की लगातार हो रही वापसी, सोमवार को शिवालयों में किया गया जलाभिषेक।

ByMoradabadprahari

Aug 3, 2026

कांठ। सावन के पवित्र माह में कांवड़ यात्रा से चारों ओर भोले बाबा की जय जयकार हो रही है। जहां उत्तराखंड की देवनगरी हरिद्वार से प्रतिदिन लौट रहे शिव भक्त कांवड़ियों की संख्या अब बढ़ती जा रही है, तो वहीं देवनगरी हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेने के लिए भी शिव भक्तों के जाने का सिलसिला जारी है।सावन की कांवड़ यात्रा के मद्देनजर शनिवार की तड़के से ही कांधे पर कांवड़ धारण किए कांवड़िये जब कांठ नगर से होकर निकलने शुरू हुए तो कांठ नगर व क्षेत्र में आस्था की बयार बह निकली। कांवरियों एवम् श्रद्धालुओं के द्वारा सोमवार को क्षेत्र के सभी शिवालयों में जलाभिषेक किया जाएगा। शनिवार को बरेली,रठोंडा,रामपुर, शाहबाद,मिलक,बिलासपुर, पीलीभीत,बदायूं,चंदौसी, बहजोई,बिलारी,कुंदरकी, संभल आदि स्थानों के कांवड़िये कांठ नगर व क्षेत्र से होकर निकले। महादेव की मस्ती में मस्त कांवड़िये धार्मिक भजनों पर नाचते गाते और जयकारे लगाते हुए दिनभर अपनी मंजिल की ओर बढ़ते रहे। इधर कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से कांठ और छजलैट थाना पुलिस पूरा दिन हाईवे पर गश्त करती रही। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कांठ नगर के मुख्य प्वाइंटों सहित मुरादाबाद-बिजनौर सीमा, कांवड़ पथ मार्ग पर बनाए गए प्वाइंटों पर पुलिस की सख्त ड्यूटी है। थाने के वाहन 24 घंटे गश्त पर हैं। कांवरियों की सुरक्षा के लिए पीएसी के जवान तैनात किए गए हैं। पुलिस ने बड़े वाहनों का संचालन सोमवार तक रोक दिया गया है।सावन माह की कांवड़ यात्रा के मद्देनजर अधिकारी पूरी तरह से सतर्क है। रविवार की शाम को इसी क्रम में एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह,कांठ उप जिलाधिकारी स्निग्धा चतुर्वेदी, क्षेत्राधिकारी कांठ सुनीता दहिया ने मुरादाबाद-हरिद्वार स्टेट हाईवे सहित कांवड़ पथ मार्ग पर भ्रमण कर व्यवस्थाओं को देखा और तहसीलदार राजकुमार सिंह ने मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग कांवड़ रूट को देखते हुए कांवरियों के आवागमन की पूरी जानकारी प्राप्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *