• Thu. Jul 30th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

बिजनौर में कबड्डी लीग का आगाज,इंटरनेशनल खिलाड़ी राहुल चौधरी ने बढ़ाया हौंसला,

ByMoradabadprahari

Jul 30, 2026

बिजनौर: यूपी के बिजनौर जिले के वीकेआईटी काॅलेज में कबड्डी में खिलाड़ियों का हुनर निखारने के लिए शनिवार से आरसी विदुर कबड्डी लीग की शुरुआत हो गई है।डीएम बिजनौर जसजीत कौर और राहुल चौधरी ने कबड्डी लीग का भव्य उद्घाटन किया। बता दें कि इस लीग को कबड्डी इंटरनेशनल खिलाड़ी राहुल चौधरी द्वारा आयोजित किया गया है।

इस तीन दिवसीय आयोजन में जिले भर से सैकड़ों खिलाड़ी ट्रायल के लिए बिजनौर वीकेआईटी काॅलेज पहुंचे है।इस प्रतियोगित में कुल 8 टीमों का चयन हुआ है।लीग का पहला मैच धामपुर टाइटंस और नूरपुर योद्धा के बीच हुआ। जिसमें धामपुर टाइटंस ने नूरपुर योद्धा को हराया। बता दें कि इस लीग की जिलों में काफी दिनों से तैयारी चल रही थी। डीएम जसजीत कौर ने कहा कि कबड्डी खिलाड़ियों का बिजनौर जिला जल्द ही हब बन सकता है। बिजनौर के खिलाड़ियों में बहुत ही प्रतिभा है।

उन्होंने राहुल चौधरी के द्वारा की गई इस पहल की भी सराहना की।वहीं, कबड्डी खिलाड़ी राहुल चौधरी ने कहा कि मैं बिजनौर की धरती को नमन करता हूं, जिसने मुझे केवल अपने देश में ही नहीं बल्कि इंटरनेशनल खिलाड़ियों के बीच में एक जगह और सम्मान देने का काम किया है. मैंने इस लीग का आयोजन यहां के युवा खिलाड़ी को आगे बढ़ाने और उनकी खेल प्रतिभा को आगे ले जाने के लिए की है, जो दिक्कत मुझे आई, वह समस्या इन्हें सामान न करना पड़े। बिजनौर के खिलाड़ी अपने देश का नाम रोशन करेंगे, तो मुझे बहुत खुशी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *