• Thu. Jul 30th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

मुरादाबाद,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,सतपाल अंतिल एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने कांवड़ पथ का स्थलीय निरीक्षण किया

ByMoradabadprahari

Jul 30, 2026

मुरादाबाद,कांठ,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुरादाबाद सतपाल अंतिल एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, मुरादाबाद कुंवर आकाश सिंह द्वारा क्षेत्राधिकारी कांठ सुनीता दहिया के साथ आगामी कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत थाना छजलैट क्षेत्र स्थित निर्माणाधीन पुलिस चौकी कांवड़ पथ का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया तथा कांवड़ यात्रा के दौरान कांवरियों की सुरक्षा,पुलिस प्रबंधन एवं श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद सतपाल अंतिल एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मुरादाबाद कुंवर आकाश सिंह द्वारा क्षेत्राधिकारी कांठ सुनीता दहिया के साथ आगामी कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत थाना कांठ क्षेत्रान्तर्गत कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान कांवड़ यात्रियों की सुरक्षित एवं सुगम आवाजाही, सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था तथा निर्बाध यातायात संचालन सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी सतपाल अंतिल ने कांवर यात्रा मार्ग पर संवेदनशील स्थलों,बैरिकेडिंग, पुलिस बल की तैनाती, यातायात व्यवस्था,सीसीटीवी कैमरों से निगरानी,पार्किंग, आपातकालीन सेवाओं की तैयारियों की व्यापक रूप से समीक्षा की।उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि यात्रा के दौरान शिव भक्तों (कांवड़ियों) को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए और सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *