• Thu. Jul 30th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

गुजरात के गांधीनगर में जुटे देशभर के हजारों पत्रकार, राष्ट्रीय अधिवेशन में बिजनौर के हाशिम अहमद हुए सम्मानित,

ByMoradabadprahari

Jul 30, 2026

गुजरात के गांधीनगर स्थित उमिया फाउंडेशन सभागार में आयोजित अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के भव्य राष्ट्रीय अधिवेशन में देशभर से हजारों पत्रकार शामिल हुए। अधिवेशन में पत्रकारों की सुरक्षा, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।इस दौरान पत्रकार हितों की आवाज बुलंद करने और पत्रकार उत्पीड़न के मामलों में लगातार संघर्ष करने पर बिजनौर के जिला अध्यक्ष हाशिम अहमद को स्मृति चिन्ह एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।राष्ट्रीय अध्यक्ष जिग्नेश कलावाड़िया ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं

और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए देशभर में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किया जाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। अधिवेशन में विभिन्न राज्यों से आए पत्रकारों और जनप्रतिनिधियों ने भी इस मांग का समर्थन करते हुए इसे विधानसभा और लोकसभा में उठाने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में गुजरात,उत्तर प्रदेश,बिहार,छत्तीसगढ़,मध्य प्रदेश,राजस्थान,दिल्ली, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों के हजारों पत्रकार मौजूद रहे। अंत में सभी ने एकजुट होकर पत्रकार सुरक्षा कानून लागू कराने के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान को और तेज करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *