• Fri. Jul 31st, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

एसपी देहात की अध्यक्षता में कांठ थाना प्रांगण में कांवर यात्रा को लेकर आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया।

ByMoradabadprahari

Jul 29, 2026

मुरादाबाद कांठ थाना प्रांगण में आगामी सावन माह के अन्तर्गत कांवड़ यात्रा के मद्देनजर एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया।जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह उपस्थित रहे। बैठक का आयोजन शाम चार बजे किया गया। बैठक में उपस्थित कांठ नगर के प्रसिद्द व्यापारी मुकेश माहेश्वरी ने कहा कि कांठ नगर में हाईवे किनारे पर बिजली के तार काफी नीचे लगे हुए हैं।

जिसके कारण कांवरियों को परेशानी हो सकती है उन्होंने बिजली के तारों को थोड़ी ऊंचाई पर लगाने के लिए कहा है। ग्राम शेरपुर निवासी रिटायर्ड कर्नल बीके सिंह ने कहा कि ग्राम शेरपुर, मुजफ्फरपुर टांडा, रसूलपुर चौरा में कांवर पथ पर मृत पशुओं के अवशेष डाले जा रहे हैं।

जिसके कारण मार्ग पर काफी बदबू आती है। उन्होंने कहा कि वहां पर मृत पशुओं को डालने पर रोक लगाई जाए और वहां की साफ सफाई की व्यवस्था की जाए। इस अवसर पर सुरेन्द्र सिंह विश्नोई ने कहा कि कांवड़ यात्रा को देखते हुए कांठ थाना क्षेत्र के सभी मार्गों पर उचित प्रकाश व्यवस्था की जाए। सीओ कांठ सुनीता दहिया ने कहा कि सभी ग्राम सचिव और ग्राम प्रधान समन्वय के साथ कार्य करें। सीओ कांठ सुनीता दहिया ने कहा कि कांवरियों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए कांवर पथ मार्ग पर दो नई पुलिस चौकियों का निर्माण कार्य शीघ्र ही पूर्ण होने वाला है।

एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने कहा कि सभी कांवर संघ के संचालक परंपरागत मार्ग से ही कांवर लाएं और उसी मार्ग से ही वापस आकर अपने मंदिर में गंगाजल चढ़ाएं। उन्होंने कहा कि सरकार कांवर यात्रा को लेकर इस बार ज़ीरो ऐक्सिडेंट और जीरो इंसिडेंट के लक्ष्य पर कार्य करेगी। प्रत्येक कांवर संघ का दस फीट का डीजे होगा।इससे ऊंचा डीजे या कोई वाहन नहीं होना चाहिए।क्योंकि हरिद्वार में दस फीट से ऊंचा कोई भी वाहन प्रवेश नहीं कर सकता है।कोई भी अश्लील गाना या कोई फूहड़ संगीत नहीं बजेगा।

इसको देखते हुए एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने सख्त निर्देश दिए हैं।कांवर शिविर लेफ्ट साइड और सड़क से करीब बीस फीट दूरी पर लगेगा। अंत में एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने कहा कि कांवर यात्रा मार्गों पर शराब और मीट की सभी दुकानें पूर्ण रूप से बंद रहेंगी। कांठ नगर के अंदर भी मंदिरों के आस पास अंडे के ठेले भी पूरी तरह से बंद रहेंगे। मुरादाबाद प्रहरी समाचार पत्र के कांठ तहसील प्रभारी पारुल चौहान ने कहा कि मुरादाबाद हरिद्वार हाईवे पर कांठ नगर पंचायत द्वारा हाईवे से बिल्कुल सटा हुआ रंगीन इंटों का ठेर काफी दूरी तक लगा हुआ है। जिसके कारण कांवरियों के साथ कोई भी हादसा हो सकता है।

इसका समाधान तुरंत ही किया जाए।बैठक का संचालन कांठ नगर के सभासद खलील अहमद ने किया।इस अवसर पर एसपी देहात मुरादाबाद कुंवर आकाश सिंह,सीओ कांठ सुनीता दहिया,एसडीएम कांठ स्निग्धा चतुर्वेदी,ईओ कांठ रामेश्वर दयाल,कांठ थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेशपाल सिंह, रिटायर्ड कर्नल बीके सिंह, शिवेंद्र राजपूत,मुकेश माहेश्वरी,सुरेन्द्र सिंह,खलील अहमद,जुल्फिकार अहमद ठेकेदार,मुनीश चौहान,पारुल चौहान,डॉ सिराजुद्दीन अंसारी, सचिन चौधरी, महावीर सिंह गुर्जर,रोहिताश सिंह विश्नोई उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *