• Tue. Jul 28th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

एसपी देहात द्वारा आगामी कांवड़ यात्रा की सुरक्षा को लेकर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए,

ByMoradabadprahari

Jul 28, 2026

कांठ, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मुरादाबाद कुंवर आकाश सिंह के द्वारा क्षेत्राधिकारी कांठ सुनीता दहिया के साथ आगामी कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत थाना कांठ पर पुलिस बल की ब्रीफिंग कर कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था,श्रद्धालुओं की सुरक्षा,कानून-व्यवस्था बनाए रखने आदि के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान उन्होंने कांठ थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेशपाल सिंह से कांठ थाना क्षेत्र में कांवड़ यात्रा के मार्ग में पड़ने वाले मुख्य प्वाइंटों के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कांठ थाना क्षेत्र में लगने वाले सभी भंडारा शिविरों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की और कांवड़ यात्रा मार्ग में पड़ने वाले सभी संवेदनशील और अतिसंवेदशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती करने के लिए आदेश दिए हैं। इस अवसर पर सीओ कांठ सुनीता दहिया,कांठ थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेशपाल सिंह,कस्बा इंचार्ज राहुल राघव,एसआई संजीव कुमार,एसआई कमलदीप सिंह,एसआई मोहन सिंह, एसआई मोनू शर्मा,एसआई गौरव कुमार,एसआई फुज्जन खां,एसआई पनीश कुमार,हेड कांस्टेबल मुंदर सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed