• Sun. Jul 26th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

डॉ हरि सिंह ढिल्लो ने शिक्षक विधायक चुनाव के लिए शिक्षकों से आत्मीय संवाद किया

ByMoradabadprahari

Jul 26, 2026

बिजनौर के धामपुर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में बरेली मुरादाबाद खंड क्षेत्र के शिक्षक विधायक प्रत्याशी डॉ. हरि सिंह ढिल्लों ने गुरुजनों, शिक्षिका बहनों एवं विद्यालय परिवार के सम्मानित सदस्यों से आत्मीय संवाद किया । श्री हरि सिंह ढिल्लो के द्वारा आज धामपुर क्षेत्र के रामचंद्र सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज,एजुकोल द गर्ल्स स्कूल,द स्कॉलर्स वैली स्कूल,जे.के. मॉडर्न एकेडमी धामपुर,शिखर शिशु सदन सीनियर सेकेंडरी स्कूल धामपुर,प्रियंका मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल धामपुर,एम.के.डी. चिल्ड्रन एकेडमी, पुष्प निकेतन स्कूल धामपुर शुगर मिल धामपुर और धामपुर पब्लिक स्कूल धामपुर में संपर्क और संवाद किया गया।इस अवसर पर शिक्षक विधायक डॉ हरि सिंह ढिल्लो ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विद्यालय एवं शिक्षकों के कल्याण हेतु किए गए विभिन्न कार्यों की जानकारी साझा की तथा शिक्षकों को प्रदान की गई निःशुल्क कैशलेस चिकित्सा सुविधा के लिए सभी को शुभकामनाएँ एवं बधाई दी। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का सम्मान,सुरक्षा और कल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष श्री रवि चौधरी जी, प्रबंधक डा. एनपी सिंह जी, अजयपाल चौहान,तपेंद्र सिंह तथा प्रधानाचार्य हेमेंद्र सिंह सहित अनेक सम्मानित प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।समस्त विद्यालय परिवार ने आगामी शिक्षक विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव में अपना स्नेह,विश्वास एवं पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन प्रदान किया। उन्होंने कहा कि सभी गुरुजनों एवं विद्यालय परिवार का यह आत्मीय स्नेह और विश्वास हमारे लिए प्रेरणा एवं संबल है। इस अवसर पर डॉ हरी सिंह ढिल्लो द्वारा सभी गुरुजनों एवं विद्यालयों के शिक्षकों का हृदय से कोटि-कोटि धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया।इस अवसर पर बरेली मुरादाबाद खंड शिक्षक विधायक चुनाव के सह संयोजक मोहन सिंह उर्फ रामवीर सिंह ने कहा कि गुरु का सम्मान, शिक्षा का उत्थान और राष्ट्र का निर्माण,यही विकसित उत्तर प्रदेश एवं विकसित भारत की एक सुदृढ़ आधारशिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed