• Sun. Jul 26th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

दूसरे दिन भी जारी रहा भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) का धरना, किसानों ने उठाई मांगों की आवाज़

ByMoradabadprahari

Jul 25, 2026

बिजनौर। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट ) का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करते हुए सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरना स्थल पर बड़ी संख्या में किसान और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।धरने में जिला उपाध्यक्ष विशाल डबास,किरतपुर ब्लॉक अध्यक्ष अंकित चौधरी, जिला प्रवक्ता राजेंद्र सिंह, नूरपुर ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह,हल्दौर ब्लॉक अध्यक्ष आशीष,हल्दौर ब्लॉक अध्यक्ष अरुण नेताजी तथा नगीना तहसील अध्यक्ष सोनू परवेज मुल्तानी सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

सभी ने किसानों की मांगों के समर्थन में एकजुट होकर आंदोलन को मजबूती देने का संकल्प लिया।भाकियू (टिकैत) के नेताओं ने कहा कि जब तक किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। किसानों ने फसलों के उचित मूल्य, बिजली, सिंचाई, गन्ना भुगतान समेत अन्य लंबित मांगों को लेकर सरकार से जल्द कार्रवाई की मांग की।धरना स्थल पर संगठन के पदाधिकारियों ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि यह लड़ाई किसानों के हक और अधिकारों की है, जिसे पूरी मजबूती के साथ लड़ा जाएगा। उन्होंने सभी किसानों से एकजुट होकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की।धरने के दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में किसानों की मौजूदगी के चलते प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed