• Sun. Jul 26th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

देवशयनी एकादशी के अवसर पर श्री राधाकृष्ण जी मंदिर मोरना में श्री चैतन्य संकीर्तन मंडली द्वारा श्री हरिनाम संकीर्तन का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ

ByMoradabadprahari

Jul 26, 2026

मुरादाबाद, कांठ, इस आयोजन की आयोजिका श्रीमती शिवानी राजपूत जी रही।सभी श्रद्धालु भक्तों ने एक स्वर में महा-मंत्र “हरे कृष्ण हरे कृष्ण,कृष्ण कृष्ण हरे हरे।हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे॥”का भावपूर्ण संकीर्तन कर सम्पूर्ण वातावरण को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। इस दौरान हरिनाम संकीर्तन की दिव्य ध्वनि से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा तथा प्रत्येक भक्त ने भगवान श्रीहरि के श्रीचरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित करते हुए विश्व के कल्याण, सुख, शांति, समृद्धि एवं धर्म की स्थापना के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर धामपुर गन्ना विकास समिति के अध्यक्ष मोहन सिंह उर्फ रामवीर सिंह ने कहा कि श्रीहरि से यही मंगलकामना है कि वे समस्त जनमानस पर अपनी असीम कृपा-दृष्टि बनाए रखें।सभी के जीवन में सुख,शांति,आरोग्य, सद्बुद्धि और समृद्धि का संचार करें तथा धर्म,भक्ति और सेवा के मार्ग पर निरंतर अग्रसर होने की शक्ति प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed