
राष्ट्रीय लोकदल की 41वीं एवं 42वीं जनसंवाद चौपाल का आयोजन क्रमशः ग्राम भीकनपुर एवं तेलीपुरा ग्राम में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न की गई।दोनों चौपालों में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और क्षेत्र के विकास, किसानों,युवाओं तथा जनसरोकारों से जुड़े विषयों पर चर्चा की।इस अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय सचिव अभिनय चौधरी ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय लोकदल की राजनीति किसान, मजदूर,नौजवान, व्यापारी और समाज के प्रत्येक वर्ग के सम्मान एवं अधिकारों की राजनीति है। उन्होंने कहा कि भारत रत्न चौधरी चरण सिंह ने अपना संपूर्ण जीवन किसान,मजदूर और ग्रामीण भारत के उत्थान के लिए समर्पित किया तथा अनेक ऐतिहासिक निर्णय लेकर गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह ने भी किसानों और युवाओं के हितों की आवाज़ को मजबूती से उठाया और उनके अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष किया।उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी चौधरी चरण सिंह और चौधरी अजीत सिंह की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए किसानों,युवाओं, महिलाओं और ग्रामीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।अभिनय चौधरी ने कहा कि वे क्षेत्र की जनता के हर सुख-दुख में सदैव साथ खड़े रहे हैं और आगे भी पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ जनता की सेवा करते रहेंगे।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर राष्ट्रीय लोकदल की नीतियों,विचारधारा तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं।चौपाल में वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल एनडीए का महत्वपूर्ण घटक दल है
और सभी कार्यकर्ताओं को अभी से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, प्रत्येक परिवार तक पहुंचने तथा जनसमर्थन बढ़ाने के लिए पूरी ताकत से जुट जाना चाहिए।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जनता के सहयोग और कार्यकर्ताओं की मेहनत से वर्ष 2027 में एनडीए की सरकार पुनः पूर्ण बहुमत के साथ बनेगी तथा कांठ विधानसभा में भी राष्ट्रीय लोकदल को ऐतिहासिक सफलता मिलेगी।
इस दौरान श्री अभिनय चौधरी ने आगामी 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाली तिरंगा शौर्य यात्रा को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में सैकड़ों मोटर साइकिलों के साथ तिरंगा यात्रा में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक गांव से राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ युवा इस यात्रा में भाग लें,ताकि वीर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की जा सके और राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचे।कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया गया। अंत में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनसंवाद चौपाल अभियान को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया गया।
