• Mon. Sep 7th, 2026

नगर के बिहारी आदर्श कन्या इंटर कालेज में भूजल संरक्षण निबंध प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

ByMoradabadprahari

Jul 21, 2026

मुरादाबाद,कांठ। बिहारी आदर्श कन्या इंटर कॉलेज कांठ में “भूजल संरक्षण” विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं में जल संरक्षण एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता विकसित करना था।जूनियर वर्ग में कक्षा 7-बी की आलिया ने प्रथम,कक्षा 7-ए की वंशिका ने द्वितीय तथा कक्षा 7-बी की इंशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।वहीं सीनियर वर्ग में कक्षा 12-बी की आफिया ने प्रथम, कक्षा 12-बी की सोफिया ने द्वितीय तथा कक्षा 9-बी की आलिया ने तृतीय स्थान हासिल किया।प्रतियोगिता का संयोजन राजबाला देवी एवं अर्चना शर्मा ने किया।कार्यक्रम का आयोजन बिहारी आदर्श कन्या इंटर कॉलेज कांठ में किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या डॉ. अंजना शर्मा ने विजेता छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि भूजल संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है और प्रत्येक विद्यार्थी को जल बचाने का संकल्प लेना चाहिए। विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *