• Tue. Jul 21st, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

कांठ तहसील सभागार में आगामी कांवर यात्रा को लेकर अधिकारी और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए

ByMoradabadprahari

Jul 21, 2026

मुरादाबाद, उपजिलाधिकारी कांठ स्निग्धा चतुर्वेदी और कांठ पुलिस क्षेत्राधिकारी सुनीता दाहिया की अध्यक्षता में आगामी सावन माह की कांवर यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कांठ तहसील सभागार में एक बैठक का आयोजन किया गया।जिसमें एसडीएम कांठ स्निग्धा चतुर्वेदी ने कहा कि बिजनौर जिले के सहसपुर बॉर्डर से लेकर प्रकाश की व्यवस्था और विद्युत सप्लाई बेहतर होनी चाहिए।एसडीएम कांठ ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए।एसडीएम ने कांवड़ मार्ग पर यातायात व्यवस्था,सुरक्षा, साफ-सफाई,पेयजल और प्रकाश व्यवस्था जैसी आवश्यक सुविधाओं को समय पर सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी बनाए रखने को भी कहा गया।बैठक में कानून-व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन और आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों की भी विस्तार से समीक्षा की गई। प्रशासन ने आश्वस्त किया कि कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए जा रहे है।एसडीएम कांठ स्निग्धा चतुर्वेदी ने कहा कि बिजनौर जिले के सहसपुर बॉर्डर से लेकर प्रकाश की व्यवस्था दुरुस्त करने,विद्युत सप्लाई बेहतर होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांवर यात्रा को लेकर कांठ नगर क्षेत्र के अंदर बिजली की व्यवस्था नगर पंचायत देखेगा। ईओ कांठ रामेश्वर दयाल ने कहा कि मेन रोड की लाइट ठीक कराई है, मुख्य मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए हैं।एसओ कांठ सुदेश पाल सिंह ने कहा कि पिछली बार भी डीएम साहब के दौरे के दौरान हाईवे पर स्थित ग्राम नयागांव कासमपुर में पानी भरा हुआ था। लेकिन अभी तक इसका स्थाई समाधान नहीं हो सका है। एसडीएम कांठ ने कहा कि पानी की निकासी की व्यवस्था तुरंत ही की जाए। कांठ थाना प्रभारी सुदेशपाल सिंह ने कहा कि नयागांव में करीब 15 फीट पानी भरा हुआ है। कस्बा कांठ में सड़क के दोनों तरफ पटरी काफी ऊंची है। जिस पर ईओ कांठ ने कहा कि सड़क के दोनों तरफ नगर पंचायत द्वारा इंटरलॉकिंग करवा दी जाएगी। इंटरलॉकिंग वाली जगह पर जहां जहां पर सड़क खराब है, वहां पर मरम्मत करा दी जाएगी। ईओ कांठ ने कहा कि कांठ नगर में रेलवे फाटक रसूलपुर और अमरोहा मार्ग पर कांठ थाने के ठीक सामने सड़क की मरम्मत कराई जाएगी। कांवर पथ पर पेड़ो की कटाई और छटाई की जाएगी। कांवर पथ पर नहर पर स्थित ग्राम रसूलपुर से लेकर खलीलपुर तक प्रकाश की व्यवस्था और जगह जगह पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाए।रसूलपुर रेलवे फाटक,रसूलपुर पुलिया, ग्राम रसूलपुर,मघपुरी तक कैमरा,मघपुरी से लेकर छजलैट तक प्रकाश व्यवस्था, वन विभाग के द्वारा कैंच की पुलिया पर साफ सफाई, ब्लॉक छजलैट द्वारा अस्थाई शौचालय और मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था,कैंच की पुलिया तक घास की सफाई, कांवर पथ पर बिजली विभाग की तरफ से प्लास्टिक रैपिंग की जा रही है। नवादा से लेकर लाडलाबाद के प्रकटेश्वर शिव मंदिर तक प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। एसडीएम कांठ स्निग्धा चतुर्वेदी ने कहा कि बरसात के मौसम में बिजली के तारों को टूटने से बचने के लिए इंतजाम किया जाए। ब्लॉक छजलैट द्वारा बताया गया कि ग्राम सराय खजूर तक जिला पंचायत द्वारा बिजली के तारों की व्यवस्था करने का काम किया गया था। अगवानपुर से लेकर कासमपुर तक कांवर पथ पर जिला पंचायत द्वारा केवल बिछाने का काम किया गया। कुम्हरिया जुब्ला में पीडबल्यूडी द्वारा बनाए गए रोड पर पानी भर जाता है। इसका समाधान ये है कि दोनों तरफ सड़क लेवल में हो और दोनों तरफ नाली बननी चाहिए।ग्राम रजपुरा से लेकर ढाकी शिव मंदिर तक बाजरे की फसल खड़ी होने से कांवरियों को परेशानी पैदा हो सकती है। राष्ट्रीय राजमार्ग 49 पर पीडबल्यूडी द्वारा स्पीड ब्रेकर का निर्माण, सफेद पट्टी,पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था,लदावली से लेकर कांठ तक सड़क निर्माण और जगह जगह पर स्पीड ब्रेकर, छजलैट से उमरी कलां के बीच पुलिया की मरम्मत, स्वास्थ्य विभाग के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी किया जाए। इस अवसर पर एसडीएम कांठ स्निग्धा चतुर्वेदी,तहसीलदार कांठ राजकुमार सिंह,सीओ कांठ सुनीता दहिया,बीडीओ छजलैट राजेन्द्र सिंह,ईओ कांठ रामेश्वर दयाल,सीएचसी कांठ प्रभारी राजीव कुमार, कांठ थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेशपाल सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी छजलैट शिवम् गुप्ता,एसडीओ विद्युत कांठ सचिन रस्तोगी,ब्लॉक छजलैट के कई एडीओ,सचिव और कई ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *