• Mon. Sep 7th, 2026

गन्ना विकास समिति धामपुर के अध्यक्ष द्वारा धामपुर चीनी मिल धामपुर के गन्ने की फसल का निरीक्षण किया गया

ByMoradabadprahari

Jul 21, 2026

बिजनौर, गन्ना विकास समिति धामपुर जिला बिजनौर के अध्यक्ष द्वारा आज धामपुर चीनी मिल धामपुर के गन्ने की फसल का निरीक्षण किया गया। धामपुर चीनी मिल धामपुर के एसीएम श्री लाल बहादुर सिंह जी एवं श्री अवधेश राजपूत जी के साथ क्षेत्र में गन्ने की वर्तमान फसल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गन्ने की बढ़वार,पौधों की स्थिति, रोग एवं कीट प्रबंधन तथा खेतों में अपनाई जा रही कृषि तकनीकों का अवलोकन किया तथा फसल की नियमित निगरानी के संबंध में आवश्यक सुझाव दिए गए।धामपुर सहकारी गन्ना विकास समिति के अध्यक्ष श्री रामवीर सिंह ने किसानों से अपील की है कि गन्ने की फसल की समुचित देखभाल करें। ताकि बेहतर उत्पादन एवं उच्च गुणवत्ता का गन्ना प्राप्त हो और उन्हें अधिकतम आर्थिक लाभ मिल सके। रामवीर सिंह ने कहा कि किसानों की समृद्धि ही चीनी उद्योग की मजबूती का आधार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *