• Sun. Sep 6th, 2026

बिजनौर जिले के नहटौर में कब्रिस्तान की भूमि से पाइप हटाए, प्रशासन ने जेसीबी से हटवाया अवरोध

ByMoradabadprahari

Jul 21, 2026

बिजनौर जिले के नहटौर थाना क्षेत्र में सोमवार को हल्दौर मार्ग स्थित दुर्गा विहार कॉलोनी के पास कब्रिस्तान के रूप में दर्ज भूमि पर कब्जा करने की नीयत से डाले गए सीमेंट के पाइपों को प्रशासन ने जेसीबी की मदद से हटवा दिया। तहसील और पुलिस प्रशासन धामपुर द्वारा यह कार्रवाई शिकायत मिलने के बाद राजस्व और पुलिस टीम की मौजूदगी में की गई।

जानकारी के अनुसार, खसरा संख्या 847 ग सरकारी अभिलेखों में कब्रिस्तान के रूप में दर्ज है। इस भूमि पर सीमेंट के पाइप डाले जाने की सूचना मिलने पर कब्रिस्तान कमेटी और स्थानीय लोगों ने उपजिलाधिकारी धामपुर से शिकायत की थी।बताया गया कि संबंधित भूमि से जुड़ा वाद सिविल जज (जूनियर डिवीजन) नगीना की अदालत में विचाराधीन है।

शिकायत के बाद रविवार को नायब तहसीलदार राजकमल और कोतवाल किशन अवतार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने राजस्व अभिलेखों और स्थल का निरीक्षण किया।इसके बाद सोमवार को नायब तहसीलदार राजकमल पुलिस बल के साथ दोबारा मौके पर पहुंचे और जेसीबी की सहायता से भूमि पर डाले गए सीमेंट के पाइप हटवा दिए।प्रशासन का कहना है कि संबंधित प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है और आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *