
मुरादाबाद, कांठ, दिनांक 08.07.2026 को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, मुरादाबाद द्वारा क्षेत्राधिकारी कांठ के साथ थाना छजलैट क्षेत्रान्तर्गत कांवड़ पथ का निरीक्षण किया गया। इस दौरान एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह के द्वारा सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया तथा सुरक्षा व्यवस्था,यातायात प्रबंधन आदि के संबंध में संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।थाना प्रभारी रमेश सहरावत के साथ कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था,
बैरिकेडिंग,पार्किंग और मेले की तैयारियों के बारे में जानकारी ली। इसके बाद छजलैट थाना क्षेत्र अंतर्गत कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर सड़क, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, यातायात संचालन और सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की। संबंधित विभागों को सभी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान पूरे मार्ग पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने पुलिस कर्मियों को पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करने तथा श्रद्धालुओं के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए।
