• Mon. Sep 7th, 2026

बिजनौर पुलिस ने छापेमारी कर 30 पेटी अवैध देशी शराब बरामद की,

ByMoradabadprahari

Jul 9, 2026

जनपद बिजनौर के मंडावर में पुलिस और आबकारी विभाग के द्वारा शराब माफियाओं के खिलाफ संयुक्त रूप से एक बड़ी कार्रवाई की गई। बिजनौर के मंडावर में एक मुर्गी फार्म से 30 पेटी अवैध देशी शराब बरामद की गई है।आगामी त्योहारों को देखते हुए अवैध और जहरीली शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मंडावर पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की।संयुक्त टीम ने ग्राम अकबरपुर अंगाखेड़ी स्थित एक मुर्गी फार्म पर छापेमारी कर 30 पेटी अवैध देशी शराब बरामद की। यह शराब श्रतुराज पुत्र शौ सिंह के मुर्गी फार्म से बरामद हुई।बरामदगी के आधार पर थाना मंडावर में आबकारी अधिनियम एवं बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि त्योहारों के मद्देनज़र अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर लगातार कड़ी निगरानी रखी जा रही है। ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *