• Mon. Sep 7th, 2026

पत्नी की दूसरी शादी रुकवाने की मांग को लेकर एसपी कार्यालय पहुंचा पति,कोर्ट में मामला लंबित होने का किया दावा।

ByMoradabadprahari

Jul 9, 2026

बिजनौर मे पत्नी की दूसरी शादी रुकवाने की मांग को लेकर मुजफ्फरनगर निवासी एक व्यक्ति बिजनौर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा और शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की

। पीड़ित आस मोहम्मद ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2016 में बिजनौर जनपद के गांव पेदी निवासी युवती से हुई थी। उनके अनुसार दोनों करीब 5-6 वर्ष तक साथ रहे।लेकिन बाद में उनकी पत्नी मायके चली गई और तब से वहीं रह रही है। उन्होंने दावा किया कि पति-पत्नी के बीच विवाद का मामला वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है तथा अभी तक दोनों का तलाक नहीं हुआ है।

आस मोहम्मद का आरोप है कि उन्हें रिश्तेदारों के माध्यम से जानकारी मिली कि उनकी पत्नी दूसरी शादी करने की तैयारी कर रही है। इसी सूचना के आधार पर वह एसपी कार्यालय पहुंचे और शिकायत पत्र देकर अनुरोध किया कि न्यायालय का अंतिम निर्णय आने तक दूसरी शादी रुकवाई जाए। उन्होंने कहा कि उन्हें एसपी कार्यालय से आश्वासन मिला है कि उनकी शिकायत पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। आस मोहम्मद ने यह भी बताया कि उनकी कोई संतान नहीं है और संतान न होने के कारण दोनों ने काफी इलाज भी कराया था। जिसके दस्तावेज उनके पास मौजूद हैं।पीड़ित ने अपनी शिकायत में मांग की है कि जब तक न्यायालय से कोई अंतिम आदेश पारित नहीं हो जाता,तब तक उनकी पत्नी की दूसरी शादी न होने दी जाए।फिलहाल पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। दूसरी ओर,इस मामले में पत्नी या उसके परिजनों का पक्ष सामने नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *