
मुरादाबाद, वार्ड 44 में नगर निगम के कूड़ा उठाने वाले वाहन संख्या UP21BN 3995 के चालक की लापरवाही से बिजली का सीमेंट का पोल पूरी तरह टूटकर गिर गया।गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। जिस स्थान पर यह हादसा हुआ, वहां से प्रतिदिन स्कूल वैन और आम नागरिकों का आवागमन रहता है। यदि घटना के समय वहां बच्चे या राहगीर मौजूद होते, तो बड़ा हादसा हो सकता था।स्थानीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कर दोषी चालक के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।
