• Mon. Sep 7th, 2026

बेखौफ ई-रिक्शा चालक का कहर, लापरवाही से निकाली ई-रिक्शा, युवक गंभीर घायल,

ByMoradabadprahari

Jul 7, 2026

जाम की वजह से कौन समझेगा शहर वासियों का दर्द

मुरादाबाद में बेलगाम ई-रिक्शा चालकों की लापरवाही लगातार लोगों की जान और सुरक्षा पर भारी पड़ रही है। ताज़ा मामला कोतवाली मुगलपुरा क्षेत्र का है, जहां एक तेज़ रफ्तार ई-रिक्शा चालक ने बिना आगे-पीछे देखे बाइक हटा रहे व्यक्ति के बेहद करीब से ई-रिक्शा निकाल दी। ई-रिक्शा के नीचे लगे लोहे के एंगल की चपेट में आने से व्यक्ति की एड़ी और जूता फट गया और पैर में गंभीर चोट आ गई। घायल के पैर में प्लास्टर चढ़ा है और डॉक्टरों ने उन्हें एक महीने से अधिक आराम की सलाह दी है। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।घायल व्यक्ति दिल्ली रोड स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान से जुड़े बताए जा रहे हैं। वह अपने एक परिचित से मिलने मुगलपुरा क्षेत्र गए थे। इसी दौरान घर के बाहर बाइक हटाते समय तेज़ी और लापरवाही से गुजर रहे ई-रिक्शा चालक ने बिना सावधानी बरते वाहन निकाल दिया। ई-रिक्शा के नीचे लगे लोहे के एंगल ने उनके पैर को बुरी तरह घायल कर दिया। घटना के बाद घायल का उपचार कराया गया, जहां डॉक्टरों ने पैर में प्लास्टर चढ़ाया और लंबे आराम की सलाह दी। घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद एक बार फिर शहर में बेलगाम ई-रिक्शा चालकों पर कार्रवाई की मांग तेज़ हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *