• Mon. Sep 7th, 2026

बिजनौर के पूर्व सांसद राजा भारतेंद्र सिंह ने आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर जनपद से जुड़े दो महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए

ByMoradabadprahari

Jul 5, 2026

बिजनौर के पूर्व सांसद राजा भारतेंद्र सिंह ने आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर जनपद से जुड़े दो महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। बिजनौर के भूतपूर्व सांसद एवं विधायक राजा भारतेंद्र सिंह ने आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज जी से शिष्टाचार भेंट की।इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से अनुरोध किया कि बिजनौर जिले में गंगा एक्सप्रेसवे को गंगा के किनारे-किनारे निकाला जाए, ताकि गंगा खादर क्षेत्र का समग्र विकास हो सके और क्षेत्र के लोगों को बेहतर सड़क संपर्क व विकास का लाभ मिल सके।क्योंकि प्रत्येक वर्ष बाढ़ के कारण गंगा बिजनौर में काफी कटान करती है। इस बार भी बिजनौर जिले के 12 गांव में बाढ़ का खतरा मंडराया था।इसके अलावा उन्होंने बिजनौर गंगा बैराज पर आधुनिक विद्युत शवदाह गृह के निर्माण की मांग भी प्रमुखता से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के समक्ष रखी। उनका कहना था कि इससे स्थानीय लोगों को आधुनिक और बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इससे बिजनौर जिले के लोगों के अंतिम संस्कार करने के समय बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।मुख्यमंत्री ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना और संबंधित विषयों पर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *