• Sun. Jul 5th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

बढ़ापुर विधायक सुशांत सिंह के आवास पर वन महोत्सव के अवसर पर अमानगढ़ रेंज द्वारा पौधे लगाए गए

ByMoradabadprahari

Jul 5, 2026

बढ़ापुर विधायक सुशांत सिंह के आवास पर वन महोत्सव के अवसर पर अमानगढ़ रेंज द्वारा पौधे लगाए गए। वन महोत्सव–2026 एवं “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वन विभाग,अमानगढ़ रेंज द्वारा जिला बिजनौर के आलमपुर गावड़ी में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में सहभागिता कर वृक्षारोपण किया गया। बिजनौर में शुक्रवार को वन महोत्सव अभियान के तहत बढ़ापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुशांत सिंह के आलमपुर गांवड़ी स्थित आवास परिसर में एक वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सामाजिक वानिकी वन प्रभाग बिजनौर की अमानगढ़ टाइगर रिजर्व रेंज के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाजपा विधायक सुशांत सिंह व स्थानीय भाजपा नेताओं के साथ मिलकर विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे।इस अवसर पर विधायक सुशांत सिंह ने कहा कि पेड़ हमारे जीवन का आधार हैं। उन्होंने वन महोत्सव को केवल एक सप्ताह का अभियान नहीं, बल्कि हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प बताया। विधायक ने प्रत्येक व्यक्ति से कम से कम एक पेड़ लगाकर उसकी देखभाल करने की अपील की।अमानगढ़ टाइगर रिजर्व रेंज की वन क्षेत्राधिकारी अंकिता किशोर ने जानकारी दी कि सामाजिक वानिकी विभाग का लक्ष्य इस मानसून सत्र में क्षेत्र में अधिक से अधिक पौधारोपण कर हरित क्षेत्र का विस्तार करना है। उन्होंने ग्रामीणों से रोपे गए पौधों को संरक्षित रखने का आग्रह किया।कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष भाजपा कासमपुर गढ़ी विनय कुमार,गन्ना समिति अध्यक्ष सरदार मलकीत सिंह, मंडल महामंत्री चंद्र प्रकाश सिंह, वन क्षेत्राधिकारी अंकिता किशोर,वन दरोगा रवि सागर, वन रक्षक कु. स्वाती,कुलदीप सिंह,ग्राम प्रधान और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने पौधों की सुरक्षा का संकल्प लिया। उल्लेखनीय है कि वन महोत्सव प्रतिवर्ष 1 से 7 जुलाई तक मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य वनों के महत्व के प्रति जन जागरूकता बढ़ाना और पर्यावरण संतुलन बनाए रखना।प्रकृति का संरक्षण हम सभी का नैतिक दायित्व है। हम सभी अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन में अपना सक्रिय योगदान दें और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ,हरित एवं समृद्ध भारत के निर्माण में सहभागी बनें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *