• Mon. Sep 7th, 2026

हापुड़ की DSO सीमा चौधरी पर मां ने कराया फर्जीवाड़े का मुकदमा, ‘काली कमाई’ छिपाने का भी आरोप, जांच करने की मांग

ByMoradabadprahari

Jul 3, 2026

सहारनपुर/हापुड़:उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में तैनात जिला पूर्ति अधिकारी (DSO) सीमा चौधरी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। उनके खिलाफ उनकी ही सगी मां ने सहारनपुर के जनकपुरी थाने में धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े का गंभीर मुकदमा दर्ज कराया है।मां का आरोप है कि सीमा चौधरी ने उनके फर्जी हस्ताक्षर (साइन) करके उनकी जमीन का सौदा कर दिया। इसके अलावा, आरोप यह भी है कि सीमा उनकी जानकारी के बिना उनके एक बैंक खाते का संचालन कर रही हैं, जिसका इस्तेमाल वह अपनी ‘काली कमाई’ (अवैध संपत्ति) को छिपाने और जमा करने के लिए कर रही हैं।इस हाई-प्रोफाइल मामले के सामने आने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है, वहीं विभागीय स्तर पर भी इस मामले की निगरानी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *