• Mon. Sep 7th, 2026

बिजनौर में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए एसपी ने किए कई थाना प्रभारियों के तबादले

ByMoradabadprahari

Jul 1, 2026

बिजनौर। बिजनौर जनपद की कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ तथा गतिशील बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने पुलिस महकमे में फेरबदल करते हुए कई पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। एसपी द्वारा जारी किए गए आदेश के तहत कई थानों के प्रभारियों को बदला गया है।जबकि गैर-जनपद स्थानांतरित हो चुके अधिकारियों को कार्यमुक्त कर पुलिस लाइन भेजा गया है।पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस फेरबदल में थानों की कमान अनुभवी अधिकारियों को सौंपी गई है। ताकि अपराध नियंत्रण और जनसुनवाई को और बेहतर किया जा सके।जिला बिजनौर में स्योहारा और मंडावर के नए थाना प्रभारी तैनात किए गए हैं।तबादला सूची के अनुसार,मंडावर थाना अध्यक्ष संजय तोमर को अब स्योहारा थाने की महत्वपूर्ण कमान सौंपते हुए वहां का नया थाना अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि स्योहारा के निवर्तमान थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार का गैर-जनपद तबादला हो जाने के कारण उन्हें पुलिस लाइन भेजकर अग्रिम प्रक्रिया पूरी की जा रही है। वहीं,नहटौर थाने में तैनात क्राइम इंस्पेक्टर विपिन कुमार को पदोन्नति देते हुए मंडावर थाने का नया प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।इसी क्रम में,बढ़ापुर थाना प्रभारी निरीक्षक सर्वेद्र कुमार शर्मा का भी गैर-जनपद स्थानांतरण हो गया है।जिसके बाद उन्हें नियमानुसार पुलिस लाइन भेजकर कार्यमुक्त कर दिया गया। उनकी जगह पर अब तक पुलिस लाइन में अपनी सेवाएं दे रहे नीरज कुमार तोमर को बढ़ापुर थाने का नया प्रभारी निरीक्षक नियुक्त कर फील्ड में भेजा गया है।इसके अतिरिक्त, महिला सुरक्षा को लेकर अहम माने जाने वाले महिला थाने में भी बदलाव किया गया है। महिला थाने की प्रभारी स्वाति शर्मा का गैर-जनपद स्थानांतरण होने के चलते उन्हें कार्यमुक्त कर पुलिस लाइन भेजा गया है। अब महिला थाने की पूरी कमान प्रभारी महिला परामर्श प्रकोष्ठ विजय सिरोही को सौंपी गई है, जो महिला थाने की नई प्रभारी निरीक्षक के रूप में कार्यभार संभालेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *