• Mon. Sep 7th, 2026

हनुमंत वृद्ध सेवाधाम आश्रम लाडलाबाद की रजिस्ट्री कांठ तहसील में पूर्ण की गई

ByMoradabadprahari

Jul 1, 2026

मुरादाबाद, आज कांठ तहसील के उपनिबंधक कार्यालय में हनुमंत वृद्ध सेवाधाम आश्रम लाडलाबाद की रजिस्ट्री पूर्ण की गई। कई दिनों तक ई रजिस्ट्री के विरोध के कारण पूरे उत्तर प्रदेश में वकीलों के द्वारा हड़ताल और विरोध प्रदर्शन जारी रहा। कल 30 जून को उत्तर प्रदेश सरकार ने ई रजिस्ट्री लागू करने का निर्णय वापस लिया था। इसी कारण आज 1 जुलाई को कांठ तहसील कार्यालय में हनुमंत वृद्ध सेवा धाम आश्रम लाडलाबाद के नाम की पहली रजिस्ट्री पूर्ण की गई। कुछ दिनों पहले कांठ तहसील क्षेत्र के ग्राम लाडलाबाद में प्रकटेश्वर शिव धाम के निकट श्री हनुमंत सेवाधाम आश्रम का भूमि पूजन/शिलान्यास समारोह का आयोजन किया गया था। जिसके आयोजक मुरादाबाद शहर के निवासी मुकेश कुमार कश्यप ने बताया कि कांठ तहसील क्षेत्र के ग्राम कासमपुर निवासी सत्येन्द्र सिंह चौहान ने अपनी 1.5 बीघा भूमि की रजिस्ट्री उत्कर्ष चैरिटेबल ट्रस्ट मुरादाबाद के संस्थापक मुकेश कुमार कश्यप के नाम पर की। उसी की रजिस्ट्री आज कांठ तहसील के उपनिबंधक कार्यालय में पूर्ण की गई। इसके चलते अब हनुमत वृद्ध सेवाधाम आश्रम लाडलाबाद के निर्माण की राह आसान हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *