• Mon. Jun 29th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

मुरादाबाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का समीक्षा दौरा ,

ByMoradabadprahari

Jun 29, 2026

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास, राजस्व एवं कानून व्यवस्था को लेकर सर्किट हाउस में समीक्षा की, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

जनपद की विकास योजनाओं एवं उपलब्धियों का जिला प्रशासन ने प्रस्तुत किया गया तुलनात्मक विवरण।

नगर निगम, एमडीए, राजस्व, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला कल्याण सहित विभिन्न विभागों की हुई विस्तृत समीक्षा।

गांधी मैदान को सार्वजनिक आयोजनों हेतु विकसित करने का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश।

गौशालाओं की व्यवस्था सुदृढ़ रखने एवं निराश्रित गोवंश सड़कों पर न दिखने के दिए निर्देश।

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं गुणवत्तापूर्ण सोलर पैनल सुनिश्चित कराने पर जोर।

जल जीवन मिशन में सड़कें क्षतिग्रस्त छोड़ने वाले ठेकेदारों पर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश।

हर 15 दिन में जिलाधिकारी एवं प्रत्येक माह मंडलायुक्त स्तर पर अंतर्विभागीय समीक्षा बैठक अनिवार्य।

जनसुनवाई, आईजीआरएस एवं राजस्व वादों के त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण के निर्देश।

विद्युत चोरी पर अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई करने के दिए निर्देश।* *गो तस्करी, साइबर अपराध एवं महिला सुरक्षा को लेकर प्रभावी कार्रवाई पर विशेष जोर।* *निर्यात प्रोत्साहन एवं औद्योगिक विकास के लिए विभागों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।* *माननीय मुख्यमंत्री जी ने जनपद के विकास कार्यों, राजस्व कार्यों एवं कानून व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, दिए जरूरी निर्देश*

मलिन बस्तियों के पुनरुद्धार एवं ग्रामीण स्वच्छता कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश।

माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने मुरादाबाद शहर स्थित सर्किट हाउस के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक करके जनपद में विकास कार्यों, राजस्व कार्यों एवं कानून व्यवस्था को लेकर विस्तृत समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने जनपद में वर्ष 2014 से पूर्व एवं वर्ष 2014 से अब तक केंद्र सरकार की योजनाओं की तुलनात्मक प्रगति तथा वर्ष 2017 से पूर्व एवं वर्ष 2017 से अब तक की प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं की तुलनात्मक प्रगति के बारे में विस्तृत आंकड़े प्रस्तुत किए।माननीय मुख्यमंत्री जी ने नगर निगम की राजस्व वसूली, नारी सुरक्षा, ऑपरेशन रिक्लेम, स्वच्छता रैंकिंग, मुरादाबाद विकास प्राधिकरण की आय एवं व्यय, राजस्व संग्रह के साथ साथ बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, श्रम विभाग, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, डूडा, हर घर जल योजना, महिला कल्याण, समाज कल्याण, छात्रवृत्ति योजना, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम, एक जनपद एक उत्पाद, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, गन्ना मूल्य भुगतान, गेहूं खरीद, पशुपालन, पर्यटन, प्रधानमंत्री सूर्य घर मुक्त बिजली योजना, विद्युत आपूर्ति, पंचायती राज, वन, राजस्व वाद एवं आइजीआरएस आदि के बारे में विस्तृत रूप से समीक्षा की और संबंधित विभाग के अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए।जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शैफाली सिंह ने बताया कि जिला पंचायत की करीब पौने तीन एकड़ जमीन जिले में मुरादाबाद – काशीपुर बॉर्डर पर उपलब्ध है जिस पर गर्ल स्टेडियम का निर्माण उपयोगी साबित होगा, इस पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने नियमानुसार प्रस्ताव भेजने हेतु निर्देश दिए। माननीय विधायक मुरादाबाद शहर श्री रितेश गुप्ता ने कहा की आवास विकास परिषद के अंतर्गत गांधी मैदान को विभिन्न सार्वजनिक आयोजनों के लिए निर्धारित कर दिया जाए, जिसके संबंध में भी माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि इसको लेकर प्रस्ताव तैयार करके शासन को भेजा जाए।माननीय मुख्यमंत्री जी ने पशुपालन विभाग के अंतर्गत जनपद में संचालित गौशालाओं की संख्या और वहां संरक्षित गोवंश के लिए चारे की व्यवस्था एवं उपचार की व्यवस्था के बारे में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी से जानकारी प्राप्त की।मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जनपद में 6 गौशालाएं नगरी क्षेत्र में तथा 30 गौशालाएं ग्रामीण क्षेत्र में संचालित हैं जिनमें करीब 7800 गोवंश संरक्षित हैं, इस पर मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सड़क पर निराश्रित गोवंश न दिखे इसका विशेष ध्यान रखा जाए।गौशालाओं में संरक्षित गोवंश के लिए चारे का बेहतर प्रबंध होना चाहिए साथ ही उनके उपचार को लेकर भी किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। जिले में उपलब्ध मोबाइल वेटरनरी यूनिट की उपयोगिता को भी सुनिश्चित करने के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी ने निर्देशित किया। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की समीक्षा के दौरान माननीय मुख्यमंत्री जी ने परियोजना अधिकारी नेडा को निर्देश दिए कि ऊर्जा संरक्षण के दृष्टिकोण से यह अत्यंत महत्वाकांक्षी योजना है जिसमें विद्युत उपभोक्ताओं पर विद्युत बिल के भार को काम किया जा सकता है इसलिए क्रियान्वयन को लेकर गंभीरता दिखाएं साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि सोलर पैनलों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की अनियमितता न हो।जल जीवन मिशन के अंतर्गत कार्यों की समीक्षा करते हुए माननीय मुख्यमंत्री जी ने साफ तौर पर निर्देश दिए कि सड़क तोड़कर छोड़ने वाले ठेकेदारों पर एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन को लेकर मुरादाबाद शहर में प्रगति के बारे में माननीय मुख्यमंत्री जी ने जिलाधिकारी से जानकारी ली। जिलाधिकारी ने बताया कि पीएनजी से जुड़े अधिकारियों के साथ नियमित तौर पर बैठकें की जा रही हैं, अधिकतम लोगों को पीएनजी से जोड़ने के दृष्टिकोण से भविष्य में पीएनजी चौपाल भी आयोजित की जाएंगी।माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जिलाधिकारी के स्तर से प्रत्येक 15 दिवस पर और मंडलायुक्त के स्तर से प्रत्येक माह में एक बार अंतर्विभागीय समीक्षा बैठक अनिवार्य रूप से आयोजित हो और इन समीक्षा बैठकों में विभिन्न परियोजनाओं के क्रियान्वयन में अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने सहित अन्य जरूरी मुद्दों पर समीक्षा की जाए तथा विभागीय अधिकारियों की जवाबदेही भी तय होनी चाहिए। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा कराए जा रहे कार्यों के संबंध में माननीय मुख्यमंत्री जी ने उपाध्यक्ष मुरादाबाद विकास प्राधिकरण श्री अनुभव सिंह से जानकारी प्राप्त की। उपाध्यक्ष मुरादाबाद विकास प्राधिकरण ने गोविंदपुरम योजना और सहयाद्री आवास योजना के बारे में जानकारी दी। माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि शहरी क्षेत्र में स्थित मलिन बस्तियों के पुनरुद्धार पर भी प्राधिकरण को जोर देना चाहिए, इसके लिए कार्य योजना तैयार करें। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी से ग्रामीण क्षेत्रों में साफ सफाई तथा सामुदायिक शौचालयों की क्रियाशीलता के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास को लेकर संचालित कार्यक्रमों का प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन होना चाहिए।उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से नि:क्षय मित्र योजना में कुल नि:क्षय मित्रों की संख्या के बारे में पूछा और कहा कि जनप्रतिनिधियों को नि:क्षय मित्र के रूप में जोड़ा जाए।उपायुक्त उद्योग से उन्होंने निवेश प्रस्तावों के बारे में पूंछा, साथ ही सरदार वल्लभभाई पटेल इंप्लॉयमेंट जोन को लेकर भूमि चिन्हित करने और इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए निर्देशित किया। जिला वन अधिकारी से जनपद को प्राप्त लक्ष्य के अनुरूप वृक्षारोपण कार्यक्रम की तैयारी को लेकर जानकारी ली। माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जनसुनवाई को गंभीरता पूर्वक प्रभावी बनाया जाए, आमजन को अपनी समस्या और शिकायत के निस्तारण के लिए भटकना न पड़े। आइजीआरएस पोर्टल के माध्यम से मिलने वाली शिकायतों के समाधान में पूरी पारदर्शिता बरती जाए और यह सुनिश्चित होना चाहिए कि किसी भी दशा में गलत फीडबैक दर्ज नहीं होना चाहिए।उन्होंने राजस्व वादों के निस्तारण को लेकर भी गंभीरता बरतने के लिए निर्देशित किया और कहा कि राजस्व विभाग के निचले स्तर के कर्मचारियों के स्थान पर वरिष्ठ अधिकारियों को जिम्मेदारी लेनी होगी। वरासत से जुड़े निर्विवादित मामलों में भी अनावश्यक देरी किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जिला प्रशासन विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करके उन क्षेत्रों का चिन्हांकन करें जहां विद्युत चोरी हो रही है और अभियान चलाकर छापेमारी करते हुए नियमानुसार सख्त कार्रवाई करें।उन्होंने कहा कि विद्युत चोरी की वजह से नियमित रूप से बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ता है जिसको लेकर गंभीरता बरतने की जरूरत है।बैठक के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सतपाल अंतिल ने जनपद में उपलब्ध पुलिस बल एवं संसाधनों के साथ-साथ अपराध और अपराधियों के विरुद्ध की गई कार्रवाई के बारे में माननीय मुख्यमंत्री जी के समक्ष विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि गो तस्करी और साइबर अपराध जैसे गंभीर प्रकरणों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई होनी चाहिए। महिलाओं के प्रति अपराधों को रोकने के लिए मिशन शक्ति को और अधिक प्रभावी ढंग से लागू करने के साथ-साथ महिला हेल्पलाइन नंबर की उपयोगिता को भी प्रोत्साहित किया जाए। इसके साथ-साथ जनपद में निर्यात प्रोत्साहन को लेकर भी विशेष कदम उठाने के लिए उन्होंने जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया।इस अवसर पर माननीय मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह चौधरी, माननीय मंत्री श्रीमती गुलाब देवी, माननीय राज्यमंत्री श्री बलदेव सिंह औलख सहित जनपद के अन्य जनप्रतिनिधि गण एवं वरिष्ठ अधिकारी गण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *