• Mon. Jun 29th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुरादाबाद को दी करोड़ों की विकास सौगात, बोले— “नो कर्फ्यू, नो दंगा… अब यूपी में सब चंगा

ByMoradabadprahari

Jun 29, 2026

“मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को मुरादाबाद पहुंचकर करोड़ों रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ जिले की विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक भी की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और उन्हें देखने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा।मुख्यमंत्री ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए तथा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष आकाश पाल, गिरीश भंडूला, हरिओम शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि और स्थानीय नेता उपस्थित रहे।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार गरीब, किसान, महिला और युवा के कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि निराश्रित महिलाओं को पेंशन, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के माध्यम से कन्याओं का विवाह तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण हुआ है, नए मेडिकल कॉलेज और विश्वविद्यालय स्थापित किए जा रहे हैं तथा एमएसएमई क्षेत्र कृषि के बाद सबसे अधिक रोजगार देने वाला क्षेत्र बनकर उभरा है। उन्होंने दावा किया कि आज उत्तर प्रदेश देश में सबसे अधिक रोजगार उपलब्ध कराने वाले राज्यों में शामिल हो रहा है।मुख्यमंत्री ने कानून-व्यवस्था का उल्लेख करते हुए कहा कि आज प्रदेश की पहचान बेहतर सुरक्षा व्यवस्था से है। उन्होंने कहा, “जो कर्फ्यू, नो दंगा… अब है सब यूपी में सब चंगा।”अपने संबोधन में उन्होंने समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि यदि कांठ में भाजपा का विधायक होता तो वहां की तस्वीर अलग होती। उन्होंने संभल स्थित हरिहर मंदिर का भी उल्लेख करते हुए कहा कि समाज जागरूक होता तो मंदिर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा पाता। उन्होंने कहा कि पहले सरकारी धन कब्रिस्तानों की बाउंड्री पर खर्च होता था, जबकि आज वही धन मंदिरों, विकास कार्यों और जनहित की योजनाओं पर लगाया जा रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार “सबका साथ, सबका विकास” के संकल्प के साथ कार्य कर रही है और विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे और पूरा परिसर “भारत माता की जय” तथा “योगी-योगी” के नारों से गूंजता रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *