
मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती रजनी तिवारी जी का सर्किट हाउस मुरादाबाद में आगमन हुआ। उनका स्वागत मुरादाबाद की नवनियुक्त क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ0 (प्रो0) रीना वालिया ने किया। मंत्री महोदया का मुरादाबाद में लगभग 30 मिनट का कार्यक्रम रहा। जिसमें उन्होंने गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के निर्माण एवं वर्तमान शैक्षणिक सत्र गतिविधियों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि शिक्षा केवल डिग्री अथवा प्रमाण पत्र प्राप्त करने का साधन नहीं है, वरन भविष्य की चुनौतियां एवं जीविकोपार्जन को सुलभ बनाने की विधा है। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा छात्रों-छात्राओं के हित में किये जा रहे कार्यक्रमों से अवगत कराया। मंत्री महोदया ने कार्यालय क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी मुरादाबाद द्वारा किये गए कार्यों की समीक्षा की तथा भविष्य के लिए डॉ0 (प्रो0) रीना वालिया को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में डॉ0 मुदित सिंघल, डॉ0 नौमी प्रिया, डॉ0 नागेंद्र पाल, श्री आसिफ, डॉ0 मनोज कुमार पारस, डॉ0 पूजा तथा अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
