• Sat. Jun 20th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

नासिर बाबा की मजार प्रकरण: नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने अधिकारियों को लगाई फटकार, दोबारा शुरू हुई पैमाइश

ByMoradabadprahari

Jun 20, 2026

बिजनौर के धामपुर मे नासिर बाबा की मजार के पास स्थित दीवार को बुल्डोजर से तोड़े जाने के मामले में शनिवार को राजनीतिक माहौल गरमा गया। शुक्रवार देर शाम राजस्व विभाग की टीम ने बिना किसी पूर्व नोटिस के मजार के पास बनी दीवार पर बुल्डोजर चलवा दिया था। कार्रवाई के दौरान सांसद प्रतिनिधि विवेक कुमार सेन और सीओ अंजनी कुमार के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई थी। जिसके बाद मामला तूल पकड़ गया और इसकी जानकारी नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद तक पहुंची।शनिवार को सांसद चंद्रशेखर आजाद अपने आवास पर पहुंचे। जहां उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों, जिनमें नायब तहसीलदार, तहसीलदार और संबंधित पटवारी शामिल थे। सांसद ने इन सभी अधिकारियों को बुलाकर कार्रवाई के संबंध में कड़ी नाराजगी जताई। सांसद ने अधिकारियों से बिना नोटिस कार्रवाई किए जाने और पूरे मामले की जानकारी ली। इस दौरान अधिकारी चुपचाप खड़े होकर सांसद की बातें सुनते रहे।सांसद की फटकार के बाद राजस्व विभाग की टीम एक बार फिर मौके पर पहुंची और विवादित भूमि की दोबारा पैमाइश शुरू कराई। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है, जबकि स्थानीय लोगों की नजर अब प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई है।हालांकि, प्रशासन की ओर से इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *