• Sat. Jun 20th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अब सोनकपुर स्टेडियम में होगा मुख्य योग कार्यक्रम

ByMoradabadprahari

Jun 20, 2026

प्रशासन ने सभी नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे 21 जून को प्रातः 05:30 बजे सोनकपुर स्टेडियम पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करें।

मुरादाबाद। 21 जून को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद स्तरीय भव्य योग कार्यक्रम के आयोजन स्थल में परिवर्तन किया गया है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यह आयोजन कंपनी बाग में होना था, लेकिन प्रशासन द्वारा कार्यक्रम स्थल बदलते हुए अब इसे सोनकपुर स्टेडियम परिसर में आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।कार्यक्रम प्रातः 05:30 बजे से शुरू होगा, जिसमें जनप्रतिनिधि, अधिकारी, विभिन्न विभागों के कर्मचारी, सामाजिक संगठन एवं बड़ी संख्या में आमजन सहभागिता करेंगे। प्रशासन ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे अपने परिवारजनों के साथ कार्यक्रम में पहुंचकर योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लें।अधिकारियों ने बताया कि योग शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित इस सामूहिक योग कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *