• Sat. Jun 20th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने शहर में किया पैदल भ्रमण

ByMoradabadprahari

Jun 20, 2026

शहर में शांति, सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया पैदल भ्रमण।

मुरादाबाद, जनपद में शांति, कानून-व्यवस्था एवं सुगम यातायात व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सतपाल अंतिल ने संयुक्त रूप से शहर के विभिन्न प्रमुख क्षेत्रों का पैदल भ्रमण किया।”Right to Travel in Moradabad” अभियान के अंतर्गत उन्होंने गलशहीद, अमरोहा गेट, मंडी चौक, जी.आई.सी. चौराहा, बर्तन बाजार सहित अन्य व्यस्त बाजार एवं सार्वजनिक क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। भ्रमण के दौरान उन्होंने यातायात व्यवस्था, अतिक्रमण की स्थिति, बाजारों में आवागमन की सुविधाओं तथा सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय व्यापारियों, प्रतिष्ठान संचालकों एवं आम नागरिकों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना। उन्होंने नागरिकों से आपसी सौहार्द, सामाजिक समरसता एवं शांति बनाए रखने में सहयोग को लेकर वार्ता की साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस एवं प्रशासन को उपलब्ध कराने के बारे में कहा।निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि आमजन को सुरक्षित, सुविधाजनक एवं निर्बाध आवागमन उपलब्ध कराने के लिए यातायात प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़ किया जाए। बाजार क्षेत्रों में अनावश्यक अतिक्रमण पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए पैदल यात्रियों एवं वाहन चालकों के लिए सुगम आवागमन सुनिश्चित किया जाए।जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया ने कहा कि नागरिकों को सुरक्षित एवं बाधारहित आवागमन का अधिकार उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए प्रशासन एवं पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से लगातार अभियान चलाकर व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया जा रहा है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सतपाल अंतिल ने कहा कि कानून-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा जनसहभागिता से ही ऐसे अभियानों को और अधिक सफल बनाया जा सकता है।इस अवसर पर प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *