
मुरादाबाद, अन्तर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर कार्यालय उप श्रम आयुक्त एवं एण्टी ह्यूमन राइट ट्रैफिकिंग यूनिट द्वारा संयुक्त रूप से सहायक श्रमायुक्त अजीत कुमार कनोजिया के नेतृत्व में बाल श्रम के विरूद्ध हस्ताक्षर अभियान एवं जन जागरूकता रैली निकाली की गयी। इसके अतिरिक्त जनपद मुरादाबाद क्षेत्र में बाल एवं किशोर श्रम(प्रतिषेध एवं विनियमन) 1986, यथा संषोधित अधिनियम 2016 के अन्तर्गत श्रम विभाग मुरादाबाद एवं ए0एच0टी0यू0, जनपद मुरादाबाद की संयुक्त टीम द्वारा बाल एवं किशोर श्रमिको के चिन्हांकन एवं अवमुक्तिकरण हेतु अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मेसर्स कृष्ण अवतार इण्टरप्राइजेज, पण्डित नगला एवं मैसर्स अल-रहीम रेस्टोरेंट, कोर्ट रोड से 04 बाल श्रमिको को अवमुक्त/चिन्हित किया गया। सम्बन्धित प्रतिष्ठान के नियोजको के विरूद्ध अधिनियम के अन्तर्गत निरीक्षण टिप्पणी निर्गत कर दी गयी है तथा प्रकरण में निरीक्षण उपरान्त अग्रिम कार्यवाही अपनायी जायेगी।
सहायक श्रमायुक्त अजीत कुमार कनौजिया, श्रम प्रवर्तन अधिकारी के0पी0 सिंह एवं दुष्यंत सिंह द्वारा नियोजको को भविष्य में बाल एवं किशोर श्रमिकों से कार्य न लिये जाने हेतु सचेत करते हुए क्षेत्र के अन्तर्गत अन्य प्रतिष्ठान स्वामियों से बाल श्रमिकों से कार्य न कराने की अपील की गयी।
