
मुरादाबाद,मुख्य विकास अधिकारी द्वारा ग्राम चौपाल में विभिन्न समस्याओं, राशन वितरण, आंगनबाड़ी द्वारा पोषाहार वितरण एवं ग्राम पंचायत में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों आदि की जानकारी ली गयी। ग्राम पंचायत में वृक्षारोपण किये जाने तथा वृक्षों को पानी एवं पोषण से जीवन्त बनाये रखने के निर्देश दिये गये। चौपाल में बताया गया कि राशन डीलर द्वारा ग्रामवासियों को समय से राशन वितरण किया जा रहा है। जिला पूर्ति अधिकारी, मुरादाबाद को निर्देश दिये गये कि समय-समय पर राशन वितरण के समय सत्यापन भी कराया जाये ।ग्राम चौपाल में उपस्थित ग्रामवासियों द्वारा नये राशन कार्ड बनाये जाने की मांग की गयी जिस पर सचिव, ग्राम पंचायत को निर्देश दिये गये कि नये राशन कार्ड जारी करने हेतु नियमानुसार कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। ग्राम पंचायत में पुस्तकालय संचालित है। पुस्तकों का उचित रख-रखाव एवं पुस्तकालय की नियमित साफ-सफाई कराये जाने के सचिव ग्राम पंचायत को निर्देश दिये गये। सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) विकास खण्ड-मुरादाबाद को निर्देश दिये गये कि ग्राम में पानी की निकासी हेतु नालियों की समय-समय पर साफ-सफाई करायी जाये। इसके साथ ही बताया गया कि ग्राम पंचायत में पात्र लाभार्थियों को विभिन्न प्रकार की पेंशन योजनाओं का लाभ मिल रहा है। ग्राम विकास अधिकारी समाज कल्याण, विकास खण्ड-मुरादाबाद को निर्देश दिये गये कि ग्राम में विशेष कैम्प आयोजित कर पात्र लाभार्थियों को नियमानुसार समस्त पेंशन योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। साथ ही विभिन्न योजनाओं के शेष लाभार्थियों की फैमिली आई०डी० बनाने के सचिव, ग्राम पंचायत को निर्देश दिये गये। बताया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अन्तर्गत आवास प्लस सर्वे-2024 में आवास पोर्टल पर 14 लाभार्थियों का चयन किया गया है। सचिव, ग्राम पंचायत को निर्देश दिये गये सम्बन्धित लाभार्थियों को नियमानुसार आवास का लाभ दिलाया जाना सुनिश्चित करें। ग्राम चौपाल में 04 शिकायतें प्राप्त हुई, जो कि मांग आधारित थी। खण्ड विकास अधिकारी, मुरादाबाद को निर्देश दिये गये कि शिकायत पर नियमानुसार कार्यवाही करना सुनिश्चित करें । ग्राम पंचायत में डिजीटल लाईब्रेरी, आंगनबाड़ी केन्द्र को सुचारू रूप से जारी रखने के सचिव, ग्राम पंचायत को निर्देश दिये गये।
जनगणना-2027 के अन्तर्गत प्रचार-प्रसार हेतु दिनांक 22 मई 2026 से दिनांक 20 जून 2026 तक प्रगणकों द्वारा मकानों की गणना के बारे में उपस्थित ग्रामवासियों को बताया गया। ग्राम चौपाल में सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता), विकास खण्ड-मुरादाबाद, अवर अभियन्ता, लोक निर्माण विभाग, अवर अभियन्ता, जल निगम (ग्रामीण), ग्राम पंचायत अधिकारी /सचिव, ग्राम पंचायत-गौहरपुर सुल्तानपुर, आंगनबाड़ी कार्यकत्री / आशा आदि उपस्थित रहे।
